राजकोट में एम्स पर सीएम रुपाणी बोले, मोदी सरकार ने 4.5 साल में कर दिखाया
राजकोट। गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने प्रॉपर्टी एक्सपो के उद्घाटन के दौरान एम्स को केंद्र सरकार की उपलब्धि बताया। आर.बी.ए., आई.आई.आई.डी., और क्रेडाई के संयुकत प्रयासों द्वारा शहर के रेसकोर्स में राज्य के सबसे बड़े प्रॉपर्टी एक्सपो एवं शोकेस का आयोजन किया गया हे। इस प्रॉपर्टी शो का उद्घाटन करते हुए रुपाणी ने कोंग्रेस को आड़े हाथ लिया था। गुजरात के राजकोट को एम्स मिलना सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा था कि कांग्रेस जो 55 साल में नहीं कर सकी वो मोदी सरकार ने एम्स देकर 4.5 साल में कर दिखाया है।

रुपाणी ने एम्स के लिए केन्द्र की मोदी सरकार का आभार प्रगट करते हुए बताया था कि यह निर्णायक सरकार है। पिछले 55 साल में कांग्रेस ने कभी गुजरात को एम्स देने के बारे में सोचा तक नहीं था। लेकिन विकास को अपना मूलमंत्र मानकर काम कर रही मोदी सरकार ने सिर्फ साढे चार साल में राजकोट को एम्स देने का निर्णय कर लिया हे। अगले तीन सालों में 200 एकड़ में विशाल 750 बेडवाली एम्स के बनते ही सौराष्ट्र के लाखों लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विजय रुपाणी के द्वारा कुल 3 लाख स्क्वैयर फिट में एक प्रॉपर्टी एक्सपो का उद्घाटन किया गया था। राज्य के इस सबसे बड़े एक्सपो में 250 स्टॉल हे। इस एक्सपो में पहली बार प्रॉपर्टी एन्ड बिल्डिंग और इंटीरियर प्रोडक्ट भी एक ही छत के नीचे मिलेगी। 3 दिन चलने वाले इस एक्सपो में लाखों लोग आने की संभावना बताई जा रही हे। इस एक्सपो से राज्य में मंद पड़े रियल एस्टेट कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications