एग्जाम में नकल करता पकड़ा गया था भाजपाध्यक्ष का बेटा, लग गया है 3 साल का बैन
भावनगर। तीन महीने पहले गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी का बेटा मीत वाघाणी यूनिवर्सिटी के एग्जाम में नकल करते हुए पकड़ा गया था। अब उसे तीन साल के लिए बैन कर दिया गया है।यानी, वह तीन साल तक एग्जाम नहीं दे पाएगा। मीत के लिए, इससे पहले भी बड़ा झटका तब लगा था जब एग्जाम का रिजल्ट घोषित हुआ। जीत उसमें फेल हो गया था।

संवाददाता के अनुसार, मीत मामले में महाराजा कृष्णकुमार सिंह भावनगर यूनिवर्सिटी की जांच कमिटी द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। मीत वाघाणी भावनगर यूनिवर्सिटी से जुडे़ स्वामी विवेकानंद कॉलेज में पढ़ाई करता है। मार्च में एमजे कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बीएसए सेकंड सेमेस्टर की एक्जाम में वह 25 से ज्यादा चिट के साथ पकड़ा गया। कॉलेज प्रिसिंपल कांजीभाई वटालिया ने जांच कर मामले की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। हालांकि, इस दौरान 402 छात्र पकड़े गए थे। लेकिन मीत परीक्षा शुरु होने के पहले दिन ही पकड़ा गया था।

यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक केएल भट्ट के मुताबिक, 'जब कोई भी स्टूडेंट नकल करते पकड़ा जाता है, तो उसका पेपर सीज किया जाता है और उसे अनफेयर मीन्स कमिटी के समक्ष खोला जाता है। यूनिवर्सिटी के नियमों के मुताबिक, इसी दौरान छात्र अन्य विषयों की एक्जाम दे सकता है। लेकिन मीत वाघाणी ने बाकी विषयों की एक्जाम नहीं दी। बाद में एक्जाम खत्म होने पर ये कमिटी सुनवाई करती है। जिसमें यदि स्टूडेंट दोषी पाया जाता है तो सजा सुनाई जाती है। जिसके तहत मीत को दोषी करार देते हुए तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications