जन्नत दिखाने की बात कहकर छात्राओं को शिक्षक दिखाता था अश्लील वीडियो, गिरफ्तार
भावनगर। गुजरात में भावनगर के मामाकोठा रोड स्थित एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। उसने कक्षा 5वीं तक की बच्चियों से भी अश्लील हरकतें कीं। बच्चियों से अपने पैर दबवाता और अश्लील वीडियो दिखाता। बच्चियां घबरा जातीं तो उन्हें धमकियां देता। जब बच्चियां उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो नहीं देखतीं तो फेल करने धमकियां भी देता। वह बच्चियों से कहता था- 'चलो तुम्हें जन्नत दिखाता हूं..' उसके बाद उन्हें जबरन अश्लील वीडियो दिखाता था।

बच्चियों की शिकायत पर पैरेंट्स पहुंचे थाने
कुछ बच्चियों ने जब अपने माता-पिता से उसकी शिकायत की तो माता-पिता थाने पहुंच गए। थाने में शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। पूछताछ किए जाने पर पुलिस को आरोपी के बारे में और भी कई बातें पता चलीं। बच्चियों ने बताया कि वह लड़के-लड़कियों को एक-दूसरे के सामने ही पेशाब करवाता था। लड़के-लड़कियों को बेवजह बेंच पर खड़े करवाकर चांटे मरवाता था। आरोप हैं कि पिछले कुछ समय से वह और ज्यादा जोर-जबर्दस्ती करने लगा। अपने मोबाइल में भरे हुए अश्लील वीडियो स्टूडेंट्स को दिखाता था।

दोषी साबित होने पर जाएगी नौकरी
आरोपी शिक्षक की पहचान दिशांत मकवाणा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ घनश्यामभाई मकवाणा नामक अभिभावक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। नगर प्राथमिक शिक्षण समिति के चेयरमेन निलेश रावल ने कहा कि दिशांत के कसूरवार साबित होने पर उसका तबादला या सस्पेंड नहीं किया जाएगा, बल्कि नौकरी से ही निकाल दिया जाएगा।
Recommended Video

अब तक नहीं लगे स्कूलों में सीसीटीवी
अभिभावकों का कहना है कि पिछले तीन बजटों से स्कूलों में सीसीटीवी लगवाने की बात की जा रही है, लेकिन आज तक अमल नहीं हुआ। ऐसे में स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए जोखिम बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications