अंजू ने 4 महीने में बिजनेस स्थापित कर दिखाया, 35 महिलाओं को दी नौकरी
Rajkot News, राजकोट। आज के युग में महिलाएं मल्टीटास्किंग हैं और वो खुद सशक्त बनने की क्षमता रखती हैं। यह बात राजकोट की एक महिला ने साबित कर दी है। सौराष्ट्र इलाके में राजकोट की अंजुबेन पाउ ने बहुत कम समय में बड़ी सफलता भी हासिल कर ली है। लॉन्ड्री के बिज़नेस में ज्यादातर पुरुष काम करते हैं लेकिन अंजू ने यह बिजनेस शुरू कर वुमन एंपावरमेंट को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।

अंजू ने स्थापित किया बिजनेस
अंजू ने चार महीने पहले 1 अक्टूबर 2018 को पिकअप माय लॉन्ड्री का प्लान्ट शुरू किया था। अंजू की टीम शहर में हर जगह डोर टू डोर जाकर कस्टमर के पास से कपडे कलेक्ट कर बाद में कपड़े वॉश कर स्टीम प्रेस करके वापस देते हैं। इस प्लान्ट का सफलतापूर्वक संचालन करते हुए अंजू ने एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया हे। अंजू पाउ ने आज से 4 महीने पहले 5 महिला की टीम और 5 कस्टमर के साथ यह बिज़नेस शुरू किया था। आज अंजू के साथ 25 महिला और करीबन 500 कस्टमर हैं।

वॉशिंग प्लांट में वर्कर सिर्फ महिलाएं
राजकोट के शापर जीडीआईसी इलाके में कई सारी महिलाएं मजदूरी का काम करती हैं। सभी महिलाओं को अच्छी तनख्वाह मिले इसके लिए अंजू ने यह प्लांट शुरू किया है। यहां पर काम करती सभी महिलाओं को रु 12000 तनख्वाह दी जा रही है। इस जगह पर सभी महिलाएं काम करती हैं तो एक सेफ्टी का अनुभव होता हैं। उनको यहां काम करते हुए घर जैसा लगता है।

माय लॉन्ड्री प्लांट हुआ सफल
अंजू ने पहले गुजरात के अहमदाबाद और बड़ोदा में इस काम की तालीम ली थी। बाद में शापर जीडीआईसी इलाके में पिकअप माय लॉन्ड्री का प्लान्ट शुरू किया। हाल ही में इस प्लांट में 30 किलो से लेकर 70 किलो की वॉशिंग मशीनरी कार्यरत है। आने वाले कुछ ही दिनों में इससे आधुनिक मशीनरी लाकर बिज़नेस को आगे बढ़ाया जायेगा। अंजू का सपना है कि वह इस बिज़नेस को आगे ले जायेगी और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को रोजगार देकर समाज में एक नया उदाहरण प्रस्तुत करेगी।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अल्पेश ठाकोर, पार्टी ने इस सीट से टिकट किया ऑफर
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications