7 लाख की रिश्वत ले रहे थे SOG के सिपाही, आखिरी किस्त के मौके पर पहुंची ACB ने रंगे हाथ पकड़ा
Gujarat News in hindi, जामनगर। यहां स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (Special Operations Group) से जुड़े एक कांस्टेबल ओर हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते पकड़े गए हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उन्हें रंगे हाथों धरा। दोनों आरोपियों ने हथियार के केस में पकड़े गए एक शख्स से 7 लाख की रिश्वत मांगी थी। जिसके तहत पहले 3.50 और बाद में 2.25 लाख दे दिए गए थे। इसके बाद आज आखिरी किश्त 1.25 लाख रुपये देना तय हुआ था। मगर, इसकी भनक राजकोट एसीबी को लग गई।

एसीबी ने ट्रैप के तहत दोनों को रिश्वतखोरी में दबोच लिया। बताया जा रहा है कि जामनगर के फरियादी के यहां काम करने वाला शख्स उसके बाइक पर रिवॉल्वर के साथ पकड़ा गया था। एसओजी के हेड कॉन्स्टेबल भगीरथसिंह जडेजा और कॉन्स्टेबल जोगेन्द्रसिंह चौहाण ने इस मामले में वाहन मालिक फरियादी का नाम नहीं लिखने, बाइक वापिस दिलाने और पकड़े गए आरोपी को परेशान नहीं करने के लिए रुपये सात लाख की रिश्वत मांगी थी।
फरियादी द्वारा गुरुवार को रुपये 3.50 और शुक्रवार को रुपये 2.25 लाख दिए जा चुके थे। आज आखिरी 1.25 लाख रुपये देने से पहले फरियादी द्वारा एसीबी को इस बात की जानकारी दी गई थी। जिसके चलते एसीबी ने कार्रवाई की।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications