गुजरात: 75 साल की वृद्धा ने दी कोरोना को मात, वेंटिलेटर की भी जरूरत नहीं पड़ी, ठीक होकर बोली...

राजकोट. गुजरात में राजकोट की एक 75 वर्षीय वृद्धा कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह 9 दिन भर्ती रहीं और खुद की रिकवरी कर ली। उनके ठीक होने पर डॉक्टर और उनके परिजन अचंभा करने लगे। डॉक्टरों ने माना कि, दादी की रोग प्रतिरोध क्षमता बहुत प्रबल है। इसलिए, कोरोना भी उन्हें बुढ़ापे में ज्यादा जकड़ नहीं पाया। उल्टे दादी ने कोरोना को मात दे दी। ताज्जुब तो तब भी हुआ जब अस्पताल ​से निकलकर वृद्धा बोली- मैं अभी भी स्कूटर पर कहीं भी जा सकती हूं।'

75-years-old-lady-recovers-from-coronavirus-rajkot-gujarat

अब उक्त वृद्धा के बारे में सुन-सुनकर लोग उनके जज्बे को दाद दे रहे हैं। बता दें कि, इन वृद्धा की पहचान विमला बेन कानाबार के रूप में हुई है। उनके सैंपल की रिपोर्ट 24 मार्च को पॉजीटिव आई थी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मितेश भंडेरी ने बताया कि हमारे यहां कोरोना मरीजों का इलाज सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही होता है। मगर, जिस तरह वृद्धा ने बहुत ही तेजी से रिकवरी की, उनकी प्रशंसा करनी होगी। खास बात तो यह है कि, उन्हें वेंटिलेटर की भी जरूरत नहीं पड़ी।

75-years-old-lady-recovers-from-coronavirus-rajkot-gujarat

डॉक्टरों के मुताबिक, 75 वर्षीय विमला बेन कानाबार की इम्युनिटी ने महत्वपूर्ण रोल निभाया। वायरस से लड़ने में ऐसी ही रोग प्रतिरोध क्षमता की ज्यादा जरूरत पड़ती है। अब खुशी है कि, उनकी तकलीफ के साथ ही इलाज शुरू हो गया। इसलिए उनकी बॉडी का डेमेट रूक गया और कोरोना उनकी बॉडी को डैमेज नहीं कर सका। वायरस को मात देने में उनके जज्बे की सराहना करते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+