त्यौहार पर मामा के घर आया भांजा, नहाने के लिए तालाब में जा कूदा, डूबने से मौत

जामनगर। गुजरात में एक लड़के की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा जामनगर जिले की कालावड तहसील के नवागांव में हुआ। मृतक की पहचान 20 वर्षीय स्मित हीरपरा के तौर पर हुई। वह मूलरूप से जामजोधपुर तहसील के सडोदर गांव निवासी था और वर्तमान में राजकोट में रहता था।

20 year old Youth drown in the Pond at Jamnagar

संवाददाता के मुताबिक, स्मित हीरपरा (20) त्योहार मनाने के लिए जामनगर में अपने मामा के यहां आया था। वहां से वह नहाने के लिए तालाब पर गया था। लेकिन तालाब में नहाते समय डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची कालावड ग्रामीण थाने की टीम ने उसकी आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

20 year old Youth drown in the Pond at Jamnagar

पुलिस ने बताया कि, राजकोट निवासी 20 वर्षीय भांजा अपने मामा के घर आया था। उसके मामा बिपिन अकबरी हैं। जिन्होंने बताया है कि, भांजा स्मित हीरपरा (20) सुबह के समय गांव के पास तालाब में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान वह तालाब में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह मूलरूप से जामजोधपुर तहसील के सडोदर गांव का निवासी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+