पोते के बजाय हुई पोती तो दादी ने जहर पिलाकर 19 दिन की मासूम को मार डाला

Gujarat News, गोंडल। गुजरात में गोंडल शहर के मोविया रोड क्षेत्र में पोते की चाह में एक दादी ने अपनी 19 दिन की पोती को मौत के घाट उतार दिया। दादी ने उसे जहर पिलाया, बाद में परिजन उसे लेकर हॉस्पिटल गए तो वहां उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि मासूम को विष दिया गया था। ऐसे में पुलिस ने हत्यारोपित दादी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने गुनाह कुबूल लिया।

19-day-old girl killed by her grandmother

जानकारी के मुताबिक, मोविया रोड इलाके में केतन रणछोड़भाई रैयाणी के घर 19 दिन पहले बेटी हुई थी। उसका नाम किंजल रखा गया। गुरुवार शाम वह बहुत रो रही थी तो उसकी मां संगीता ने उसे दवा पिलाई। वह फिर भी चुप नहीं हुई तो अस्पताल ले गए। अस्पताल में उसका दम टूट गया। बाद में जांच-पड़ताल हुई तो दादी शांताबेन दोषी निकली। तब उसने कहा कि दवाई में (मोनाकोटा) नामक जहर मिलाया था। ऐसा उसने पोते की चाह में किया।

19-day-old girl killed by her grandmother

आरोपित दादी ने कहा कि मुझे पोता चाहिए था। उसके मुातबिक, पुत्र केतन रैयाणी के घर पहले से एक बेटी थी। ऐसे में दूसरी बेटी का जन्म होने के कारण उसके भविष्य से चिंतित होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी शांताबेन पर धारा-302 के तहत गुनाह दर्ज कर अरेस्ट कर लिया। वहीं, बच्ची के पिता केतनभाई कहा कि उसकी मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+