भांजी को पढ़ाने के लिए अहमदाबाद से वडोदरा लाया, फिर दादी को 5 माह बाद पता चलीं उसकी करतूतें

Gujarat News in Hindi, वडोदरा। गुजरात में एक दरिंदे ने मामा-भांजी के रिश्ते को कलंकित कर दिया। उसने अपनी 13 साल की भांजी का बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किशोरी प्रेग्नेंट हो गई तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। करीब 5 महीने बाद डॉक्टरों ने जब जांच को पाया कि उसके पेट में बच्चा पल रहा है। यह पता चलते ही किशोरी के माता-पिता एवं दादी सन्न रह गए। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने उसके मामा को अरेस्ट कर लिया।

Vadodara News: 13 year-old-girl got pregnant, after physically harassed by her maternal uncle

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मामा वडोदरा का ही रहने वाला है। वह अहमदाबाद में रहने वाली अपनी भांजी को पढ़ाने के लिए साथ लेकर वडोदरा आया था। जहां वह अपने मामा और दादी के साथ रहने लगी। मगर, बीते एक महीने से वह पेट में दर्द की शिकायत कर रही थी। जिसके चलते दादी उसे अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने जांच की तो उन्होंने दादी को बताया कि वह तो पांच महीने की गर्भवती है। यह सुनकर दादी स्तब्ध रह गई। जिसके बाद पता चला कि किशोरी के सगे मामा ने ही उससे दुष्कर्म किया था।

Vadodara News: 13 year-old-girl got pregnant, after physically harassed by her maternal uncle

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

पीड़िता ने बताया कि उसका मामा कई साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। जब दादी सो जाती थी, तो वह छेड़छाड़ करता था। मना करने पर मारने की धमकी देता था। उसने 8 बार अपनी बुरी ​नीयत का शिकार बनाया। पुलिस का कहना है कि बलात्कारी मामा को अरेस्ट कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+