12वीं की स्टूडेंट से गैंगरेप, फिर अश्लील फोटो खींचकर ऐंठे लाखों के गहने, 3 बलात्कारी दबोचे गए

राजकोट। गुजरात में राजकोट के जैतपुर में फिर दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी गई है। इस बार एक नाबालिग से गैंगरेप कर दरिंदों ने उसकी अश्लील तस्वीरें खींची। उसके बाद उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से लाखों के गहने और रुपए ऐंठे। पीड़िता ने ईमेल के जरिए पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद एसपी ने सिपाहियों को उन बलात्कारियों को पकड़ने के आदेश दे दिए।

12th-class-girl-student-physically-harassed-by-many-men

संवाददाता के अनुसार, गैंगरेप के तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। बाकी आरोपियों की अभी तलाश की जा रही है। इस प्रकरण में बताया जा रहा है कि, उनमें से एक युवक ने नाबालिग छात्रा से दोस्ती कर उसे झांसे में लिया। बाद में उसे बुलाकर अपने दोस्तों से भी बलात्कार कराया। पीड़िता 12वीं में पढ़ती है। उससे धवल पारखिया नामक युवक ने दोस्ती की थी।

धवल पारखिया ने उसे प्यार के झांसे देकर कोटडिया वाड़ी क्षेत्र में स्थित अपने दोस्त राजू के घर मिलने बुलाया। जहां धवल के दोस्त राजू और अदा मौजूद थे। तीनों ने जबरदस्ती शुरू कर दी। आरोप हैं कि, धवल ने पीड़िता के अश्लील फोटोज भी लिए। बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर धवल पीड़िता से अपना काम निकलवाने लगा। उससे कई बार दुष्कर्म किया गया। कुछ और लोगों से भी उसका बलात्कार कराया। नाबालिग को डरा-धमकाकर उससे रुपये व गहने हड़पने लगा।

12th class girl student physically harassed by many men in rajkot, three arrested

पीड़िता से इसी तरह उसने करीब तीन लाख रुपये का सामान ऐंठ लिया। पीड़िता अपना घर छोड़कर चली गई। बाद में वह परिजनों को वीरपुर के पास से मिली। उसने परिजनों को अपनी दर्दनाक दास्तान सुनाई। जिसके चलते परिजनों ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज करने का प्रयास किया। हालांकि, वहां शिकायत दर्ज नहीं किए जाने के कारण ईमेल द्वारा एसपी व सिटी पुलिस को जानकारी दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+