मोबाइल रिचार्ज कराकर लौटे बेटे की तबीयत बिगड़ी, सच जानकर पापा के पैरों तले से खिसकी जमीन

रिचार्ज कराकर लौटे बेटे की तबीयत बिगड़ी, सच जान पापा के उड़े होश

Gujarat News, राजकोट/बोटाद। गुजरात में बोटाद जिले के बरवाला थाना क्षेत्र में एक किशोर अपने पिता के ​मोबाइल का रिचार्ज कराने दुकान पर गया था, मगर वहां वह दुराचारी के चंगुल में फंस गया। दुकान पर बैठे शख्स ने उसे कंप्यूटर चलाना सिखाने की बात कही और अंदर खींच लिया। इसके बाद दुकान का शटर बंद कर उसका यौन शोषण किया। किशोर से कहा कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा। किशोर की तबीयत बिगड़ चुकी थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया तो वारदात सामने आई।

11-year-old boy physically harassed by Man in Botad district gujarat

बरवाला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित किशोर की उम्र महज 11 साल है। वह बीती 26 जनवरी की शाम अपने पिता के मोबाइल का रिचार्ज करवाने जय कॉम्प्लेक्स स्थित भवानी-खोडल ट्रावेल्स नामक दुकान में गया था, तभी वहां पर बैठे मयूरसिंह चेतनसिंह चुडासमा नामक शख्स ने उसे अंदर बुलाया। चुडासमा ने उसे कम्प्यूटर सिखाने की बात कही और फिर दुकान का शटर बंद कर ज्यादती की।

11-year-old boy physically harassed by Man in Botad district gujarat

जहां किशोर की तबियत बिगड़ गई। वह किसी तरह छूटकर वहां से निकला तो परिजन उसे उसे आरोग्य केंद्र ले गए। जहां इस घटना का पर्दाफाश हुआ। जिसके बाद माता-पिता ने बरवाला पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और तलाश में जुट गई। वहीं, किशोर की तबीयत बिगड़ने पर उसे भावनगर अस्पताल ले जाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+