प्रेम विवाह की तालिबानी सजा! लव मैरिज के बाद ससुराल वालों ने काट दी दामाद की नाक, हाथ-पैर भी तोड़े
Jodhpur Love Story: राजस्थान के जोधपुर में प्रेम विवाह के बाद दामाद को 'तालिबानी सजा' दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने प्रेमी की चाकू से नाक काट दी। उसके हाथ-पैर भी तोड़ दिया।
मामला जोधपुर जिले के झंवर और पाली के ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस थाना इलाके का है। आरोप तो यह भी लड़की के परिजनों ने युवक को कार में बैठाकर 70 किलोमीटर दूर पीटते हुए ले गए। लहूलुहान हालत में युवक को पीपल के पेड़ के नीचे फेंक कर चले गए। लड़की को अपने साथ ले गए।

पुलिस के अनुसार जोधपुर के झंवर गांव निवासी चेलाराम टांक (23) पुत्र भंवरलाल का अपने ही गांव की लड़की के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मार्च 2024 में दोनों ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली थी।
लड़की के परिजनों ने 30 मार्च को झंवर पुलिस थाने में गुमशुदगमी दर्ज करवाई थी। जयपुर पुलिस ने दोनों पकड़ लिया था। पुलिस के सामने दोनों ने स्वीकार किया कि वे दोनों बालिग हैं। अपनी मर्जी से प्रेम विवाह कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने दोनों चेलाराम व लड़की दोनों पति-पत्नी के रूप में पाली की इंद्रा कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रखने लगे। आरोप है कि इस बात का पता लड़की के परिजनों लगा चेलाराम उनकी बेटी के साथ पाली की इंद्रा कॉलोनी में रह रहा है।
गुरुवार को लड़की के 5-7 परिजन झंवर से कार में सवार होकर चेलाराम के घर पाली पहुंचे। चेलाराम और उसकी पत्नी से कहा कि अब कोई गिला-शिकवा नहीं है। शादी हो गई, अब कैसा बैर। विश्वास दिलाया कि परिवार दोनों को अपनाना चाहता है। दोनों को झंवर चलने के लिए तैयार कर लिया।

आरोप है कि कार में पहले से ही तीन-चार लोग बैठे हुए थे। वे दोनों को पाली-जोधपुर हाईवे पर ले गए। आरोपियों ने चेलाराम के साथ गाड़ी में ही मारपीट शुरू कर दी। पाली से रात 11 बजे झंवर पहुंचे और एक जगह कार को रोककर चेलाराम के हाथ-पैर तोड़कर उसे पीपल के पेड़ के नीचे पटक गए। आरोपियों ने चाकू से उसकी नाक काट दी। लड़की को वे अपने साथ ले गए।
सूचना पाकर परिजन पहुंचे। उन्होंने चेलाराम को जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। चेलाराम की हालत गंभीर है। चेलाराम के भाई सूजाराम की शिकायत पर पाली की ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पाली की इंद्रा कॉलोनी के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।












Click it and Unblock the Notifications