Murder In Sikar : घर में घुसकर युवक के सिर में मारी गोली, खौल उठा राजपूत समाज का खून

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के दातारामगढ़ तहसील के बड़ागांव बूबाना में गोली मारकर युवक की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया और परिजन सरकारी नौकरी व मुआवजे की मांग को लेकर अड़ गए, लेकिन प्रशासन द्वारा काफी समझाइश के बाद परिजन माने तथा शव का पोस्टमार्टम शुरू किया गया।

young man shot dead in badagaov bubana dantaramgarh sikar

दांता चिकित्सालय में जब मृतक का पोस्टमार्टम करने के लिए प्रशासन पहुंचा तो परिजनों सहित सैकड़ों की संख्या में मौजूद राजपूत समाज के लोगों ने मांगे पूरी नहीं होने तक पोस्टमार्टम नहीं करवाने व शव नहीं लेने की बात पर अड़ गए। मौके पर एडिशनल एसपी दिनेश अग्रवाल व डिप्टी सहित चार थानों की पुलिस मौजूद रहे।

यह है मामला

दांतारामगढ़ क्षेत्र के बड़ागांव बुबाना में दोपहर को महेंद्र सिंह शेखावत के घर में घुसकर उनके बेटे कवराज सिंह पर बंदूकों से तोबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दी थी कि आरोपी और उसकी बुआ के लड़के एवं दो-तीन अन्य लोगों ने उसके घर में आकर पहले झगड़ा किया। उसके बाद में बंदूकों से फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें कवराज सिंह के सिर में गोली लगने से उसकी मृत्यु हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को दांता सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया और पूरे इलाके में कड़ी नाकाबंदी करवा दी। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+