भरतपुर : रात को गला काटकर भाग गए बदमाश, घायल युवक ने खून से लिख​ दिए आरोपियों के नाम

भरतपुर, 29 मई। राजस्थान के भरतपुर जिले के रुदावल पुलिस थाना इलाके के खेरिया में खौफनाक वारदात हुई है, जिसमें तीन लोग रात को कमरे में सो रहे पड़ोसी युवक का गला काटकर भाग गए। युवक की भी दिलेरी तो देखिए कि उसने अपने गले से बहते खून से ही फर्श पर आरोपियों के नाम लिख डाले ताकि अगर उसकी मौत भी हो जाए तो हमलावर बच ना सकें। हालांकि गनीमत है कि युवक सही सलामत है। उसका भरतपुर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

bhanu

रुदावल पुलिस थानाधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि खेरिया आईटीआई कॉलेज संचालक का बेटा 20 वर्षीय भानू शर्मा कमरे में सो रहा था। पड़ोसी स्कूल के डायरेक्टर रामकुमार व उनके दो बेटे नवीन व सोनू ने शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे भानू पर हमला किया। धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया।

इसके बाद ये लोग भानू को मृत मानकर वहां से चले गए। आरोपियों के जाने के बाद घायल भानू ने मदद के लिए अपने बड़े भाई राहुल को आवाज लगाई। राहुल ऊपर के ही कमरे में सो रहा था। इस दौरान भानू ने जमीन पर अपने खून से आरोपियों का नाम भी लिखा।

मौके पर पहुंचे राहुल ने भानू को अस्पताल पहुंचा। इसके साथ पुलिस और परिवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के प्रयास के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। दोनों में पुरानी रंजिश भी नहीं बताई जा रही। आरोपी स्कूल का मालिक और घायल के पिता का आईटीआई कॉलेज है। स्कूल और आईटीआई कॉलेज अगल-बगल में हैं। पुलिस कारणों की तलाश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+