घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने जमकर पीटा

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में एक युवक का भीड़ द्वारा बंधक बनाकर पिटाई करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो दो दिन पूर्व का सदर थाना इलाके के एक गांव का बताया जा रहा है। जिसे लेकर सदर थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

young man beaten by mob in village of dholpur

वायरल वीडियो में एक युवक की भीड़ के समूह द्वारा रात्रि में बंधक बनाकर जमकर मारपीट की जा रही है। भीड़ द्वारा युवक को जमीन पर पटकर मारपीट की जा रही है। वीडियो में युवक के पैर को पकड़कर एक युवक यह भी बोलता हुआ दिखाई दे रहा है-'नहीं मरेगा।' जिलेभर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सूत्रों के मुताबिक वीडियो सदर थाना इलाके के जाटौली गांव में एक युवक को एक घर में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया था। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने बंधक बनाकर जमीन पर पटकर जमकर मारपीट की। मामले में सदर थाना पुलिस के एसएचओ बाबूलाल ने बताया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर अभी तक किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अनुसन्धान कर कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+