राजस्थान : 40 डिग्री तापमान में दंडवत करती हुईं एसपी के पास क्यों पहुंचीं ये महिलाएं?

दौसा। अपनी फरियाद लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने वाले कई लोगों को देखा होगा, मगर राजस्थान की ये महिलाएं कुछ अलग ही अंदाज में पहुंची। दरअसल, इस वक्त पूरा राजस्थान तप रहा है। तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है जबकि ये महिलाएं पेट के बल (दंडवत) चलते हुए पहुंचीं हैं।

Women reach Dausa SP office for complain in 40 degree temperature

यहां पर भाइयों के बीच पिछले 2 साल से चल रहे जमीन विवाद के चलते महिलाओं ने पुलिस के काम पर सवाए उठाए। साथ ही न्याय दिलाने की गुहार के साथ दंडवत लगाती हुई दौसा एसपी के पास पहुंची।

पूरा मामला राजस्थान में दौसा जिले के कोलवा थाने के धनावड़ गांव का है। यहां पर दो भाइयों के बीच पिछले 2 साल से जमीनी विवाद चल रहा है। जिसमें एक पक्ष की पीड़ित महिलाए 40 डिग्री तापमान में दंडवत लगाते हुए एसपी कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने एसपी से पुलिस पर पैसे लेने और मकान निर्माण नहीं करने देने का भी आरोप लगाया है।

पीड़िता प्रेम देवी समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि दूसरे पक्ष ने उनका घरेलू सामान निकाल कर फेंक दिया। वे इस धूप में घर से बाहर रहने को मजबूर हैं। उनके पास मकान नहीं है। उनकी जमीन पर मकान बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो पुलिस और दूसरे पक्ष मिलकर मकान नहीं बनाने दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+