Rajasthan: कार के बोनट पर लटकी महिला का वीडियो वायरल, 500 मीटर तक घसीट ले गया चालक
राजस्थान के हनुमानगढ़ शहर में कार के बोनट पर महिला को घसीटने के वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है। कार चालक की पहचान कर ली गई है
राजस्थान के हनुमानगढ़ शहर में कार के बोनट पर महिला को घसीटने के वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है। कार चालक की पहचान कर ली गई है, मगर महिला को कार बोनट पर लटकाते हुए उसकी जान जोखिम में डालने की वजह पता नहीं चल पाई है।

मीडिया से बातचीत में हनुमानगढ़ एसएचओ विष्णु खत्री ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर की है। हनुमानगढ़ जंक्शन बस स्टैंड के पास कोई कार भगाकर ले जा रहा था और कार के बोनट पर महिला लटकी हुई थी। कार और महिला का पहले पता नहीं चल पा रहा था। अब सीसीटीवी के आधार पर कार के नम्बर ट्रेस कर कार मालिक का पता किया।
कार अनुज कुमार निवासी 3केडी रावला के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस ने कार मालिक से फोन पर बात की तो अनुज ने बताया कि मेरा भाई विकास कुमार हनुमानगढ़ कार लेकर गया था। कार मालिक व उसके भाई को डिटेन करने के लिए हमारी पुलिस टीम रावला गयी हुई है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार चालक बोनट पर महिला को 500 मीटर तक आगे ले गया। उसके बाद महिला उतर कर चली भी गयी। जिसके बाद कार चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications