Sikar: ससुराल में बहू के बाल काटे, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर करवाया वायरल

राजस्‍थान सांसी समाज के प्रदेशाध्यक्ष सवाईसिंह मालावत बोले कि महिला के साथ बेरहमी से मारपीट हुई और उसके बाल काटे गए। इस घटना के बाद समाज में आक्रोश का माहौल है।

राजस्‍थान के सीकर जिले के लोसल इलाके से हर किसी को झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर ससुराल वालों ने बहू के बाल काटकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करवा दिया। (वीडियो नीचे)

पीड़िता ने सीकर एसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग है। मामले को लेकर सांसी समाज में आक्रोश है।

sikar viral video

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पानी की टंकियों के बीच बैठी हुई है। इतने में एक महिला कैंची लेकर आती है और उसकी चोट काट देती है। महिला रोते जा रही है, मगर उसकी एक नहीं सुनी जा रही।

बीच में एक बच्‍चा उस महिला को बचाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। आस-पास में अन्‍य लोगों की भी आवाज सुनाई दे रही है। एक अन्‍य महिला भी उसके बाल काटने में दूसरी महिला की मदद करती है। मामले की हकीकत क्‍या है? पुलिस जांच में सामने आ सकेगी।

राजस्‍थान सांसी समाज के प्रदेशाध्यक्ष सवाईसिंह मालावत ने बताया कि सीकर के लोसल इलाके में समाज की एक महिला के साथ बेरहमी की गई है। उसके बाल काटे गए। मारपीट भी की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करवा दिया।

सीकर एसपी को ज्ञापन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी मांग है कि जांच डीएसपी स्‍तर का कोई अधिकारी करें। महिला ने अपनी सास, देवर, जेठानी समेत कई लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+