Karauli: शादी के 7 साल बाद महिला ने दिया पांच बच्चों को जन्म, सभी ने इस वजह से तोड़ा दम

करौली, 26 जुलाई: राजस्थान के करौली जिले में शादी के सात साल महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया। लेकिन प्री-मैच्योर डिलीवरी के कारण पांचों बच्चों की हालत गंभीर थी, जिन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया था। ऐसा बताया जा रहा है कि जयपुर लाते समय दो लड़के और दो लड़कियों की मौत हो गई। जबकि एक लड़की ने जयपुर पहुंचकर हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

Woman gave birth to five children in Karauli

खबर के मुताबिक, प्री-मैच्योर बच्चों का वजन 300 से 660 ग्राम था। जानकारी के मुताबिक, करौली जिले के मासलपुर थाना क्षेत्र के गांव पिपरानी निवासी रेशमा (25) पत्नी अश्क अली शादी के 7 साल बाद मां बनी थी। रेशमा ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया। इनमें 2 लड़के और 3 लड़कियां थीं। ऐसा बताया जा रहा है कि डिलीवरी 7 महीने में हो गई थी। इसकी वजह से बच्चे कमजोर थे।

प्राइवेट अस्पताल की डॉक्टर ने बताया कि 5 बच्चों में एक से दूसरे बच्चे के जन्म के दौरान एक-डेढ़ मिनट का अंतर रहा था। सात महीने की गर्भवती होने के कारण बच्चे कमजोर थे, जिसके कारण सभी बच्चों को इन्क्यूवेटर में रखा गया था। डॉक्टर की मानें तो नवजातों का वजन 300 से 600 ग्राम था। बच्चों का वजन कम होने के कारण एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से सभी बच्चों को जयपुर के जेके लॉन हॉस्पिटल भेजा गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें से चार बच्चों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बता दें कि अश्क अली केरल में मार्बल फिटिंग का काम करता है। कई साल बीतने के बाद भी रेशमा के बच्चे नहीं हो रहे थे। इसके लिए उन्होंने कई स्थानों पर दिखाया। कई डॉक्टर से इलाज कराया। अब उनके एक साथ 5 बच्चे हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+