सीकर के टोडा गांव में गला घोंटकर महिला की हत्या, झाड़ियों में इस हाल में पड़ा मिला शव

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के गांव टोडा में एक महिला का शव मिलने के मामले में चौथे दिन शनिवार को खुलासा नहीं हो पाया है। वारदात को बेहद जघन्य तरीके से अंजाम दिया गया है। आरोपी ने उसके पेटीकोट के नाड़ा से महिला का गला घोंट दिया। बुधवार सुबह घर से करीब सौ मीटर की दूर पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, ग्रामीणों में महिला की हत्या के मामले का खुलासा नहीं होने पर पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।

रात आठ बजे घर से निकली थी महिला

रात आठ बजे घर से निकली थी महिला

नीमकाथाना एएसपी दिनेश अग्रवाल के अनुसार गांव टोडा के रोहिताश योगी की पत्नी बसंती देवी मंगलवार रात करीब आठ बजे शौच के लिए घर के नजदीक स्थित एक खेत में गई थी। काफी देर तक वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। फिर रात करीब 12 परिजनों ने पुलिस चौकी पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया।

 दूसरे दिन सुबह झाड़ियों में मिला शव

दूसरे दिन सुबह झाड़ियों में मिला शव

दूसरे दिन बुधवार सुबह करीब आठ गांव में गौरव पथ के पास झाड़ियों में पड़ा बसंती का शव मिला। चौंका देने वाली बात यह थी कि बसंती के पेटीकोट के नाड़े से उसका गला घोंटा हुआ था। नाड़े का एक सिर पेड़ की सूखी टहनी से बंधा हुआ था। मौके पर आत्महत्या जैसे कोई सुराग नहीं मिले हैं।

 ग्रामीणों ने की खुलासे की मांग

ग्रामीणों ने की खुलासे की मांग

आशंका है कि किसी ने उसकी हत्या करके शव यहां पटक दिया। अभी तक हत्या के कारणों और हत्या करने वाले का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात भी सामने नहीं आई है। सूचना पाकर नीमकाथाना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। महिला की हत्या की सूचना पर ग्रामीणों ने खुलासे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और गांव में बाजार भी बंद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+