बच्चे को बचाने कुंड में कूदी मां, फिर हुई यह दहला देने वाली घटना
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले के बज्जू क्षेत्र में एक महिला का 10 माह का बच्चा पानी से भरे कुंड में गिर गया। उसे बचाने के लिए मां भी कुंड में कूद गई और दोनों की मौत हो गई। जेठानी भी कुंड में कूदी थी जिसे बचा लिया गया। बज्जू पुलिस थाने के एएसआई रामस्वरूप ने बताया कि बरसलपुर नहर की आरडी 156 पर वन विभाग की नर्सरी है जहां रामचन्द्र माली कार्यरत है। नर्सरी के पास ही वह अपने परिवार के साथ रहता है। मंगलवार को सुबह करीब 9.30 बजे रामचन्द्र और उसकी पत्नी नर्सरी पर काम करने गए थे।

घर में रविन्द्र की पत्नी फूलमती और 10 माह का बच्चा नवरत्न सुशील की पत्नी विमला ही थे। नवरत्न खेलता-खेलता अचानक घर के आगे बने कुंड में गिर गया। मां फूलमती उसे बचाने के लिए कुंड में कूद गई। हड़बड़ाहट में वहां मौजूद विमला भी कुंड में कूद गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और तीनों को कुंड से बाहर निकाला। फूलमती और नवरत्न की मौत हो गई और विमला को बचा लिया गया। इत्तला मिलने पर पुलिस मौके पहुंची।
रामचंद्र का छोटा पुत्र रविन्द्र कुमार राववाला में काम गया और बड़ा पुत्र सुशील कुमार बकरियां चराने गया था।मृतकों के शवों का डॉ. मोहम्मद जीवराल डॉ. आशीष मित्तल ने पोस्टमार्टम किया। फूलमती और रविन्द्र की शादी वर्ष, 14 में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications