सोने के लिए पति ने ढहाया सितम, जंजीर और लाठी से मार किया अधमरा
जोधपुर। तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अभी भी तीन तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। जोधपुर के लोहावट तहसील में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मायके गई एक विवाहिता को उसके पति ने फोन पर उसे अपने पिता से दो तोला सोना और 50 हजार रुपए लेकर आने के लिए कहा साथ ही कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करेगी तो वह उसे तलाक दे देगा। विवाहिता की सिर्फ इतनी गलती थी कि वह ईद पर अपने ससुराल नहीं पहुंच पाई जिससे खुन्नस खाए पति ने उसे ये तालिबानी फरमान सुना दिया।

दो दिन बाद जब विवाहिता खाली हाथ ससुराल पहुंची तो पति अन्य ससुराल वालों ने लोहे की जंजीरों, लाठियों और लात-धूसों से मार-मारकर उसे अधमरा कर दिया। विवाहिता का हाल इतना बुरा था कि डाक्टर भी देखकर सिहर उठे। ससुराल वालों का हैवानियत यहीं नहीं रुकी मारपीट के बाद उसे घर से निकाल दिया। काफी देर तक घर ले बहार परिजनों से अंदर आने की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला। इस पर विवाहिता ने लोहावट पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।
चार साल पहले पीड़िता का खेर खातू का निकाह मोरिया गांव के बच्चू खान के साथ हुआ था। वह पिछले कई सालों से अपने ससुराल वालों के अत्याचार सह रही थी। खेर खातू के मुताबिक, 2 सितंबर को अपने मायके चाखू गई थी। जैसे ही वह वहां पहुंची पति बच्चू खान का फोन आया। उसने उसके साथ गाली-गलौज की और कहा कि इसी वक्त वापस आओ और पीहर से पचास हजार रुपये दो तोला सोना साथ में लेकर आना नहीं तो तीन तलाक दे दूंगा। इस बात को जब खेर ने अपने बताई तो घरवालों ने समझाया कि यह बात उसने गुस्से में कही होगी। इसके बाद ईद के चलते वह ससुराल नहीं जा पाई ।
ईद के बाद जब वह अपने ससुराल पहुंची तो उसके पति ने उससे सोना और पैसा मांगा। जब उसने कहा कि वह कुछ लेकर नहीं आई है। इसके बाद उसके पति और पति ने पीटना शुरू कर दिया। खेर को छोड़ने आए चचेरे भाई अभी घर से निकले ही थे। चीख पुकार सुन वापस लौट आए तो देखा तो पीड़िता के बचाया।












Click it and Unblock the Notifications