'रिपोर्ट के आधार पर करेंगे कार्रवाई', सचिन पायलट के अनशन के बाद खड़गे से मिले राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि हम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे। हम सभी से बात करेंगे। इसके आधार पर कार्रवाई करेंगे। पहले भी कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन इस बार कार्रवाई होगी।

सचिन पायलट के अनशन के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले सुखजिंदर रंधावा

Sukhjinder Singh Randhawa on Sachin Pilot: राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बुधवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान में पार्टी के सामने आने वाले मुद्दों के बारे में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं सचिन पायलट द्वारा उठाए गए भ्रष्टाचार के मुद्दे से सहमत हूं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने इसे उठाया वह सही नहीं है।

सुखजिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें विधानसभा सत्र के दौरान इसे उठाना चाहिए था। कहा कि सचिन पायलट से आज चर्चा आधा घंटा हुआ और हम कल भी बात करेंगे। मैं सभी चीजों का विश्लेषण करूंगा और एक रिपोर्ट तैयार करूंगा कि गलती किसकी है। कार्रवाई पहले भी होनी चाहिए थी लेकिन नहीं हुई। इस बार कार्रवाई होगी।

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी से जब यह पूछा गया कि क्या सचिन पायलट के विरोध को लेकर कार्रवाई की जाएगी। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि हम देखेंगे, हम उन सभी से बात करेंगे। हम उन सभी घटनाओं को देखेंगे, इसके बाद कार्रवाई करेंगे।

राजस्थान में इस साल के अंत में चुनाव होने वाला है। सचिन पायलट के अनशन को केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी विरोधी बताया। रंधावा ने कहा कि मैं सचिन पायलट से मुलाकात की है। इसके लिए मैं एक रिपोर्ट बनाऊंगा, उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे। कार्रवाई पहले ही की जानी चाहिए थी लेकिन नहीं की गई। इस बार कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    Rajasthan Politics: Piolet खेमे की High command दो टूक, Tension में Cm Gehlot! | वनइंडिया हिंदी

    सचिन पायलट अनशन करने के बाद आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंच गए हैं। राजस्थान में फिर से कांग्रेस की आंतरिक कलह खुलकर सामने आ चुकी है। इस बार सचिन पायलट ने पिछली भाजपा की वसुंधरा सरकार के दौरान कथित भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। पायलट ने मंगलवार (11 अप्रैल) एक दिन का अनशन किया।

    अनशन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलना चाहिए और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। अब अनशन के बाद सचिन पायलट देर रात ही दिल्ली पहुंच गए। उनके दिल्ली दौरे को लेकर कई तरह से सियासी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

    यह भी पढ़ें- राजस्थान में सियासी घमासान, अनशन के बाद दिल्ली पहुंचे सचिन पायलट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+