पत्‍नी से बैट से वार करके पति की हत्‍या के बाद रची खतरनाक साजिश, डॉग ने तुरंत सुलझा दी पूरी मर्डर मिस्‍ट्री

JHunjhunu News: बंटी वाल्‍मीकि झुंझुनूं नगर परिषद में सफाई कर्मचारी का काम करता था। अवैध संबंधों के चलते उसकी पत्‍नी ने हत्‍या कर दी।

राजस्‍थान के झुंझुनूं जिला मुख्‍यालय पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी की हत्‍या का मामला सामने आया है। वारदात को उसकी पत्‍नी ने अंजाम दिया, मगर उसके बाद पत्‍नी ने जो झूठी कहानी रची उससे एक बारगी तो झुंझुनूं पुलिस को भी उलझन में डाल दिया। फिर डॉग स्क्वॉयड ने पूरी मर्डर मिस्‍ट्री सुलझा दी।

Jhunjhunu Murder News

हुआ यूं कि रामगढ़ निवासी बंटी वाल्‍मीकि की शादी 15 साल पहले कविता से हुई थी। इनके तीन बच्‍चे हैं। साल 2012-13 में बंटी सफाई कर्मचारी पद पर नगर निकाय में भर्ती हुआ था। शादी के बाद बंटी के कथित रूप से अन्‍य महिला से अवैध संबंध हो गए।

डेढ़ साल पहले बंटी का तबादला झुंझुनूं नगर परिषद हो गया था। वह महिला भी उसके साथ झुंझनूं आ गई। वह झुंझुनूं शहर में पीपली चौक पर किराए का मकान लेकर रहता था। कविता भी उसके साथ रहती थी। पति के अवैध संबंध का पता कविता को चल गया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था।

jhunjhunu news

शनिवार दोपहर को बंटी फोन पर किसी महिला से बात कर रहा था। झगड़े के दौरान गुस्साई पत्नी कविता ने बंटी के सिर में बैट से जोरदार वार कर दिया, जिससे बंटी अचेत होकर गिर गया। सिर में चोट लगने से काफी खून बह गया। मौके पर ही बंटी की मौत हो गई।

झुंझुनूं डीएसपी शंकर लाल छाबा ने बताया कि पति की हत्‍या के बाद कविता ने बैट को छुपा दिया और शोर मचाने लगे। आस-पास के लोग उनके घर आए तो उसने बताया कि घर में बदमाश घुस गए थे। बदमाशों ने बंटी पर हमला करके उसकी जान ले ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने कविता से घटना के बारे में पूछा तो उसने बदमाशों द्वारा हमला करने वाली बात बताई। पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड को मौके पर बुलाया। डॉग स्क्वॉयड ने पहले काफी देर तक बैट को सूंघा फिर कविता के पास जाकर खड़ा हो गया। पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड का इशारा समझकर कविता से फिर पूछताछ की। पहले तो वह गुमराह करती रही। फिर सख्‍ती बरतने पर सच उगल दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी कविता को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+