राजस्थान: पति को बचाने के लिए महिला ने लगाई जान की बाजी, लाठी लेकर मगरमच्छ से भिड़ने चंबल में कूदी
राजस्थान के करौली में एक महिला ने अपनी पति को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। चंबल किनारे मगरमच्छ ने उसके पति को पकड़ लिया था, जिसके बाद महिला मगरमच्छ से लड़ने के लिए चंबल में कूद गई।

राजस्थान के करौली जिले में एक महिला अपने पति को बचाने के लिए खूंखार मगरमच्छ से भिड़ गई। यह बिल्कुल ऐसे ही हुआ है, जैसे पतिव्रता सावित्री अपने पति के प्राण यमराज से छिन लाई थी। फिलहाल घायल पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना करौली जिले के मंडरायल की है, जहां रोधई के कैमकच्छ गांव में मगरमच्छ ने 26 वर्षीय किसान-पशुपालक का पैर अचानक मगरमच्छ ने अपने खतरनाक जबड़े में फंसा लिया था।
चंबल किनारे मगरमच्छ ने पकड़ा
जानकारी के अनुसार युवक बन्ने सिंह चंबल किनारे खड़े होकर अपनी बकरियों को पानी पिला रहा था। अचानक घात लगाकर पानी में बैठे मगरमच्छ ने उसके पैर को पकड़ा लिया और गहरे पानी में खिंचने लगा।
चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी विमला बाई मौके पर लाठी लेकर दौड़ी और फिर पानी में जाते देख चंबल में कूदकर मगरमच्छे से जा भिड़ीं।
लाठी लेकर मगरमच्छ से भिड़ी महिला
बताया जा रहा है कि जैसे ही उसने अपने पति को पानी में जाते देखा तो उसने बिना कुछ सोच चंबल में छलांग लगा दी और मगरमच्छ पर लाठी से हमला करना शुरू कर दिया। लेकिन जब विमला की लाठी का मगरमच्छ पर कुछ असर नहीं हुआ तो उसने उसी लाठी को मगरमच्छ की आंख में ही घुसा दी।
5 मिनट तक किया संघर्ष
जिसके बाद तिलमिलाए मगरमच्छ ने युवक का पैर छोड़ दिया। अपने पति के लिए महिला ने करीब 5 मिनट से ज्यादा तक मगरमच्छ से संघर्ष किया, जिसके बाद वो सफल हो गई। फिर परिवार के अन्य लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके बुरी तरह से जख्मी पैर का इलाज जारी है।
पत्नी बोलीं- खुद की जान की नहीं थी परवाह
पति की जिंदगी बचाने के बाद जब महिला से पूछा कि उनको डर नहीं लगा तो उन्होंने कहा कि अगर उसकी पति को बचाते हुए जान भी चली जाती तो कोई परवाह नहीं थी। महिला ने बताया कि जब मैंने मगरमच्छ को अपनी पति को पानी में ले जाते हुए देखा तो मुझे यह डर नहीं लगा था कि मैं भी मौत से लड़ाई लड़ने जा रही हूं।












Click it and Unblock the Notifications