बेवफा पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मरवा दी गोली, 3 लाख में दी थी हत्या की सुपारी
पत्नी ने 3 लाख की सुपारी देकर करवाई पति की हत्या, 2 साल से किसी और से लड़ा रही थी इश्क
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में पुलिस ने एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक की पत्नी को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया है। प्रेमी से महिला के अवैध संबंध थे। पति को शक होने पर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली और दो सुपारी किलरों को 3 लाख की सुपारी देकर पति की गोली मारकर हत्या करवा दी।

पुलिस के अनुसार भीलवाड़ा के रूपवास थाना के गांव जटमासी व जौतरोली के बीच 4 जुलाई को सड़क के किनारे ऑटो में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला था, जिसकी गोली मारकर हत्या की गयी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस व एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और मृतक की 35 वर्षीय दशरथ जाटव निवासी गांव पुरा सरैंखी, थाना सैंपऊ, धौलपुर के रूप में शिनाख्त की। वह 3 जुलाई को सैंपऊ से ऑटोअ लेकर धौलपुर गया था।

सख्ती बरतने पर उगल दिया सच
वहां से उसे कुछ लोग किराए पर स्टेशन की तरफ ले गए थे। उसके बाद 4 जुलाई को सूचना मिली कि दशरथ की गोली मारकर हत्या कर दी है। शव भरतपुर में रूपवास थाना क्षेत्र में गांव जोतरौली व जटमासी के बीच सड़क किनारे खड़े उसके ऑटो में पड़ी है। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी इंद्रा देवी के पड़ौसी गांव चन्दू का पुरा के गोकुल कुशवाह से अवैध संबंध की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में तो दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया।

इनको दी सुपारी
दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि करीब दो साल पहले उनकी जान पहचान हुई थी। तभी से दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे थे। दोनों के अवैध संबंधों की भनक दशरथ को लग गई थी। इसलिए उसकी हत्या की साजिश रची। इसके लिए धौलपुर निवासी सुपारी किलर हेम सिंह कुशवाह और चंद्रभान कुशवाह को 3 लाख में उसे मारने की सुपारी दी।
महिला का आरोप: पुलिस ने शराब पीकर पीटा, नाखून उखाड़े, गैंगरेप किया और आंखें फोड़ डाली, एसपी APO
पत्नी जेल में, प्रेमी रिमांड पर
पुलिस ने दशरथ की हत्या के आरोप में पत्नी और पत्नी के प्रेमी को न्यायालय में पेश किया, जहां से प्रेमी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है जबकि पत्नी को जेल भेज दिया। बता दें कि दशरथ वारदात से 20-25 दिन पूर्व ही टैम्पों फाइनेंस पर खरीदा था।












Click it and Unblock the Notifications