उदयपुर में गहलोत स्टाइल में क्यों बोले सचिन पायलट ''मै थांसू दूर कोनी'' ?

Sachin Pilot say in Gehlot style in Udaipur: राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने सर्किट हाउस में चुटकी लेते हुए कहा कि "मैं थांसू दूर कोनी"।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने छत्तीसगढ़ के प्रभारी बनाए जाने पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की स्टाइल में चुटकी लेते हुए कहा कि "मैं थांसू दूर कोनी"।

why-did-sachin-pilot-say-in-gehlot-style-in-udaipur-main-thasu-door-koni

सचिन पायलट से उदयपुर सर्किट हाउस में मीडिया के छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अनुठे अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा कि मैं थांसू दूर कोनी। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देती है। उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाते हैं। लेकिन वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ थे हैं और रहेंगे।

पायलट ने कहा कि जब भी कार्यकर्ताओं को उनकी जरूरत महसूस होगी वह उनके साथ खड़े रहेंगे। सचिन पायलट ने कहां की प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी उन्होंने जनता के हित के मुद्दे उठाए। आला कमान ने भी उन मुद्दों को मानते हुए सरकार को उस पर काम करने के निर्देश दिए थे।

सचिन पायलट ने कहा इस दौरान उन्होने कभी भाषा की मर्यादाओं को नहीं तोड़ा। पायलट ने कहा कि सभी ने भाषा की मर्यादा सभी को बनाए रखनी चाहिए। प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पर्ची से बनी सरकार का अभी शुरुआती दौर है। लेकिन सरकार जिस दिशा में काम कर रही है वह ठीक नही है।

सुरेंद्र पाल टीटी की हार पर बोलते हुए उन्होंने टीटी को देश का देश का पहला अग्नि वीर बताया। टीकाराम जूली को नेता प्रतिपक्ष बनाने पर खुशी जाहिर करते हुए पायलट ने कहा यह अच्छे संकेत है कि पार्टी नए लोगों को मौका दे रही है। पहला मौका है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष दोनों दलित वर्ग से आते हैं।

पायलट ने केंद्र सरकार पर महंगाई के मुद्दे को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेता जनता का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस को दोषी करार देने में लगी हुई है। कांग्रेस के गौरवपूर्ण इतिहास को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा के इतिहास में कोई भी महान नेता नहीं है। ऐसे में उन्हें सरदार वल्लभभाई पटेल और सुभाष चंद्र जैसे महापुरुषों को अपना नेता बनना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+