पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने क्यों कहा तबादलों पर नहीं जनसमस्याओं पर किजिए फोकस ?
vashunadhra raje news: राजस्थान के झालावाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने डाक बंगले में आयोजित कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह में पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओँ को नसीहत दी है।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपाइयों को नसीहत देते हुए कहा कि आप सभी को जनसमस्याओं पर फोकस करना चाहिए,ना कि तबादलों की सिफारिशें करने पर।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में कार्यकर्ताओं को तबादलों की सिफारिशों से बचने की सलाह दी है। उन्होनें स्थानीय डाक बंगले में आयोजित कार्यकर्ता स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को जन समस्याओं के समाधान संबंधी कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
राजे ने कहा कि जिले में पटरी से उतर चुकी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की जरूरत है। उनका इशारा मेडिकल, इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक और हॉर्टिकल्चर कॉलेज, पेयजल एवं बिजली तंत्र की ओर था।
झालावाड़ के विकास की चर्चा करते हुए वसुंधरा राजे ने जिले के आधारभूत ढांचे में 35 साल के दौरान हुए परिवर्तन को याद किया।
उन्होनें कहा कि 20 साल पहले जब मैंने झालावाड़ में रेल लाइन और थर्मल पावर स्टेशन का सपना देखा तो दादा माधवराव सिंधिया ने कहा था कि यह सब इतना आसान नहीं है।
Rajasthan news: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कार्यकर्ताओं को दी नसीहत@VasundharaBJP @BJP4India @BhajanlalBjp pic.twitter.com/lv0z90fjVE
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) January 30, 2024
लेकिन उन्हीं के सहयोग से यह काम आगे बढ़े। दुर्भाग्य से आज वह हमारे बीच में नहीं हैं। उन्होनें कहा कि आज झालावाड़ जिले से 4-4 फोर लेन सड़कें गुजर रही हैं।
हवाई जहाज उतारने का सपना भी पूरा होने जा रहा है। सिंचाई संसाधनों का पर्याप्त विकास होने से जिले का कृषि उत्पादन तेजी से बढ़ा है। उन्होनें कहा कि कृषि क्षेत्र में नई तकनीकी का इस्तेमाल और जिले में दुग्ध क्रांति के माध्यम से जिले में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications