Rajasthan News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने क्यों दी चेतावनी, कह दिया अच्छे नहीं होंगे परिणाम !

Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज एक बार फिर आमजन को चेतावनी देते हुए सम्भल जाने की नसीहत दी है।

दरअसल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान में हो रहे पेड़ों के अवैध दोहन और बिगड़ते पर्यावरण को लेकर यह चेतावनी दी है ।

why-did-education-minister-madan-dilawar-give-a-warning-he-said-the-results-will-not-be-good

शिक्षा एवम पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि अभी भी समय है संभाल जाओ,सुधार जाओ और खूब पेड़ लगाओ नही तो भविष्य मे परिणाम विनाशकारी होंगे।

मंत्री दिलावर ने आज यह विश्व पर्यावरण दिवस पर जयपुर के सेंट्रल पार्क मे आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मंत्री दिलावर ने कहा कि आज हम विश्व पर्यावरण दिवस मना रहे है।

यह तभी सार्थक होगा जब हम पर्यावरण को बचाने के लिए वो सारे काम करे जिससे प्राणवायु का संचार अधिक से अधिक हो। ये दुर्भाग्यपूर्ण है की हम समय के साथ वृक्षों की कीमत को भूल गए।

जिसका परिणाम है पर्यावरण का असंतुलन ।हमारे पूर्वज पेड़ों की कीमत जानते थे। इस लिए वो पेड़ों की पूजा करते थे।वो जानते थे की जिंदा रहना है तो ऑक्सीजन चाहिए और पेड़ के बिना ऑक्सीजन नही मिल सकती।

हमने आधुनिकता के चक्कर मे पड़ कर पेड़ों को काटना शुरू कर दिया। परिणाम यह हुआ कि आज असहनीय गर्मी पड़ रही है। मंत्री दिलावर ने कहा कि यदि असहनीय गर्मी से बचना है। तो पेड़ लगाओ। पेड़ ना केवल शीतलता देते है।

अच्छी वर्षा और ऑक्सीजन भी पेड़ से मिलते है। इसलिए पेड़ की रक्षा करना हमारा फर्ज है। स्वस्थ और सुखमय जीवन जीना है तो पेड़ लगाओ।

मंत्री दिलावर ने बताया की राजस्थान सरकार आगामी 8 अगस्त,को अमृत पर्यावरण महोत्सव माना रही है। इस दिन पूरे प्रदेश मे एक साथ करोड़ों की संख्या में पौधे लगाने की तैयारी है। एक पेड़ देश के नाम नारे के साथ पूरा प्रदेश पेड़ लगाओ जन आंदोलन से जुड़ रहा है।

मंत्री मदन दिलावर ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से जनसमूह से भी अनुरोध किया की आप सब भी इस आंदोलन का अंग बने और पेड़ लगाए।

कार्यक्रम को सिविल लाइंस के विधायक गोपाल शर्मा,ग्रेटर नगर निगम के उप महापौर श्री पुनीत कर्णावत,पूर्व महापौर निर्मल नाहटा,रवि नय्यर ने भी संबोधित किया।

बाड़मेर की इस विधानसभा सीट से चुनाव हारने वाला बनता है सांसद, यह भी एक गजब संयोग
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पीपल का पेड़ लगाया। उपस्थित लोगों ने भी पेड़ लगाए। बाद मे सेंट्रल पार्क मे घूमने आए लोगों को पोधे वितरण भी किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+