Rajasthan: विधानसभा चुनाव से पहले क्‍यों बदल जाते हैं BJP प्रदेशाध्‍यक्ष, जानिए 14 साल पुरानी परम्‍परा

CP Joshi new state president of Rajasthan BJP: राजस्‍थान भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 से आठ माह पहले एक बार फिर से प्रदेशाध्‍यक्ष बदल दिया। सतीश पूनिया को हटाकर उनकी जगह सीपी जोशी को प्रदेश की कमान सौंपी।

CP Joshi new state president of Rajasthan BJP

Rajasthan BJP state president list: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में महज आठ माह का समय बचा है। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार भी चुनाव से पहले अपना प्रदेशाध्‍यक्ष बदल दिया। सतीश पूनिया को हटाकर उनकी चित्‍तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष बनाया गया है। भाजपा में साल 2008 से चुनाव से पहले प्रदेशाध्‍यक्ष बदलने की परम्‍परा सी चली आ रही है। इसे कोई भाजपा में गुटबाजी व तो कोई राजनीतिक मजबूरी कह रहा।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023

साल के अंत तक राजस्‍थान विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बार भाजपा की ओर से अपना प्रदेशाध्यक्ष बदलने की परम्‍परा जारी रही। पूर्व प्रदेशाध्‍यक्ष मदनलाल सैनी के निधन के सतीश पूनिया को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। अब चुनाव से कुछ माह पहले ही सतीश पूनिया को हटाकर सीपी जोशी को जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

राजस्‍थान विधासभा चुनाव 2018

साल 2014 में अशोक परनामी को राजस्‍थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद सौंपा गया। फिर राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 आते आते परनामी की कुर्सी चली गई और चुनाव से ठीक छह माह पहले मदनलाल सैनी को प्रदेशाध्‍यक्ष बनाया गया। तब कांग्रेस की सरकारी बनी।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2013

ओम माथुर के बाद भाजपा अरुण चतुर्वेदी राजस्‍थान के प्रदेशाध्‍यक्ष बने। चुनावी साल 2013 में भी अध्‍यक्ष बने रहे। फिर फरवरी 2013 में वसुंधरा राजे को राज्‍स्‍थान प्रदेशाध्‍य बनाया गया। चुनाव जीतकर राजे राजस्‍थान की सीएम भी बनीं।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2008

भाजपा के दिग्‍गज नेता महेश शर्मा साल 2006 में राजस्‍थान प्रदेशाध्‍यक्ष बने थे। विधानसभा चुनाव 2008 से पहले महेश शर्मा को हटाकर प्रदेशाध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी भाजपा नेता ओम माथुर को सौंपी गई। उन्‍हीं के नेतृत्व में विधानसभा व लोकसभा चुनाव लड़ा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+