Rajasthan News: राजधानी जयपुर को किसकी लगी नजर, कॉलेज के बाद एयरपोर्ट पर फिर आया धमकी भरा मेल

Jaipur Airport Bomb Threat: एक बार फिर ऐसा लग रहा है कि मानों गुलाबी नगरी जयपुर को किसी की नजर लग गई है। आज पहले एक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल थाने पर पहुंचा तो दूसरा मेल एयरपोर्ट पर आया।

जयपुर एयरपोर्ट पर फिर से धमकी भरा मेल आया, मेल में लिखा है कि टर्मिनल बिल्डिंग में बम है, सभी मारे जाएंगे। इस मेल के आते ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

whose-evil-eye-is-on-the-capital-jaipur-after-college-threatening-mail-came-again-at-the-airport

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित जयपुर इंटरनेशल एयरपोर्ट को फिर से बम की धमकी मिली है। जयपुर एयरपोर्ट पर एक धमकी भरा मेल मिला है। जिसमें लिखा है कि टर्मिनल बिल्डिंग में बम हैं. सभी लोग मारे जाएंगे।

Recommended Video

    Rajasthan News: राजधानी जयपुर को किसकी लगी नजर, कॉलेज के बाद एयरपोर्ट पर फिर आया धमकी भरा मेल

    धमकी भरा यह मेल मिलते ही जयपुर एयरपोर्ट पर अफरातफरी की स्थिति हो गई है। सीआईएसएफ और जयपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगे जवान मेल मिलते ही सर्च ऑपरेशन में जुट गए हैं।

    जयपुर ही नहीं, कोलकाता और पटना एयरपोर्ट को भी मिली धमकी


    जानकारी के अनुसार केवल जयपुर ही नहीं पटना और कोलकाता एयरपोर्ट को भी बम की धमकी मिली है। इन दोनों एयरपोर्ट पर भी धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेसियां जांच में जुट गई है। फिलहाल तीनों एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन जारी है। अभी तक की जांच में कहीं से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

    आपकों बता दे कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब जयपुर एयरपोर्ट को बम की धमकी मिली है। इससे पहले भी जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम की धमकी कई बार मिल चुकी है।

    बीते दिनों जो धमकी मिली थी वह बेंगलुरु से भेजे गए मेल के जरिए दी गई थी। जांच के बाद एयरपोर्ट से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

    आज ही जयपुर के सिंधी कैंप थाना इलाके में स्थित एसएसजी गोविंद स्वरूप पारीक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही आला अधिकारी, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे कॉलेज को खाली कराकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

    ऐसा ही ईमेल प्रदेशभर के कुल 104 कॉलेजों को मिला है, जिसके बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आनन फानन में टीम वहां पहुंचकर सर्च अभियान चला रही है।

    ईमेल में लिखा है कि बैग में बम रखा हुआ है। एक युवक आएगा और गोलीबारी करेगा। मेल भेजने वाले ने KNR ग्रुप का जिक्र किया है। साइबर सेल और आईटी टीम आईपी एड्रेस को ट्रैक करने में जुटी हैं।

    पिछले महीने भी इसी तरह जयपुर के 44 स्कूलों को बम से उड़ाने का एक ईमेल मिला था, जिसके बाद करीब 6 घंटे तक पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था।

    उस वक्त तो इस ईमेल में किया गया दावा फर्जी निकला था, मगर इस बार भी ऐसा ही दावा किया गया है। लेकिन पुलिस कोई भी मौका चूकना नहीं चाहती है। इसीलिए पूरे कॉलेज परिसर को खाली करवा दिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+