Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन थे कन्हैया लाल टेलर? ‘उदयपुर फाइल्स’ में कहानी पूरी, असल जिंदगी में न्याय अब भी अधूरा

Udaipur Files: राजस्थान के बहुचर्चित कन्हैया लाल टेलर हत्याकांड पर आधारित फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' 8 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। देशभर के 4,500 स्क्रीन पर यह फिल्म दिखाई जा रही है। फिल्म की वास्तविक कहानी का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला सच यह है कि पीड़ित परिवार को अब तक पूरा न्याय नहीं मिला है।

दरअसल, कन्हैया लाल टेलर हत्याकांड का ट्रायल धीमी गति से चल रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत में मामले की सुनवाई हो रही है, लेकिन विडंबना यह है कि बीते डेढ़ महीने से NIA कोर्ट में जज ही नहीं है और सुनवाई लिंक कोर्ट के भरोसे चल रही है। ट्रायल शुरू होने के 15 माह में अब तक 40 पेशियां हो चुकी हैं और मामले में 166 गवाहों को शामिल किया गया है।

Udaipur Files Movie Reveals Unfinished Justice

कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपी

3 फरवरी 2024 को विशेष कोर्ट ने इस मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए। इनमें उदयपुर के रियाज अत्तारी, मोहम्मद गौस, आसिफ हुसैन, मोहम्मद मोहसिन, वसीम अली, मोहम्मद खान, मोहम्मद जावेद, मुस्लिम खान और फरहाद मोहम्मद शामिल हैं।

फिल्म देखते समय भावुक हुए बेटे

शुक्रवार को 'उदयपुर फाइल्स' फिल्म का पहला शो सुखेर स्थित अरबन स्क्वायर मॉल में हुआ। कन्हैया लाल टेलर के दोनों बेटे यश और तरुण ने सिनेमा हॉल की एक कुर्सी पर पिता की तस्वीर रखकर फिल्म देखी। जैसे ही फिल्म में आतंकियों द्वारा कन्हैया लाल की बर्बर हत्या वाला दृश्य आया, दोनों बेटे बिलख पड़े।

आरोपियों को फांसी की मांग

मीडिया से बातचीत में यश और तरुण ने कहा कि परिवार को अब तक न्याय नहीं मिला है, लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि एक दिन न्यायालय आरोपियों को फांसी की सजा सुनाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मां फिल्म देखने नहीं आईं, क्योंकि जब उन्हें यह फिल्म पहले दिखाई गई थी, तो वे इसे देख भी नहीं पाई थीं।

कन्हैया लाल टेलर हत्याकांड टाइमलाइन (2022-2025)

11 जून 2022: उदयपुर के गोवर्धन विलास इलाके में रहने वाले कन्हैया लाल तेली उर्फ कन्हैया लाल साहू, धानमंडी इलाके में दर्जी का काम करते थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पड़ोसी नाज़िम ने उनके खिलाफ नुपुर शर्मा के समर्थन में की गई कथित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर केस दर्ज कराया था। इस मामले में कन्हैया लाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया।

15 जून 2022: कन्हैया लाल ने उदयपुर पुलिस से सुरक्षा की मांग की और आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने नाज़िम और 5 अन्य के खिलाफ शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने मामला समझौते से निपटा दिया।

28 जून 2022: दो हमलावर मोहम्मद रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद ग्राहक बनकर कन्हैया लाल दर्जी की दुकान पर पहुंचे। माप लेने के दौरान धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी और गला काटने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

हत्या के विरोध में लगभग 7,000 लोगों ने उदयपुर में मौन विरोध मार्च निकाला। आरोपियों को पुलिस ने राजसमंद जिले से गिरफ्तार किया। घटना के बाद उदयपुर में कर्फ्यू और इंटरनेट बंद कर दिया गया। राजस्थान सरकार ने परिवार को ₹50 लाख मुआवजा देने की घोषणा की।

'उदयपुर फाइल्स' फिल्म एक नजर में

  • निर्देशक: भरत एस. श्रीनेत, जयंत सिन्हा
  • लेखक: भरत सिंह, जयंत सिन्हा, अमित जानी
  • आधारित: 28 जून 2022 को कन्हैया लाल टेलर की हत्या पर
  • निर्माता: अमित जानी
  • प्रोडक्शन कंपनी: जानी फायरफॉक्स फ़िल्म्स
  • वितरण: रिलायंस एंटरटेनमेंट
  • रिलीज़ डेट: 8 अगस्त 2025

मुख्य कलाकार

  • विजय राज - कन्हैया लाल साहू
  • रजनीश दुग्गल - इश्वार सिंह (इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी)
  • प्रीति झंगियानी - अंजना सिंह (पत्रकार, इश्वार की पत्नी)
  • पुनीत वशिष्ठ - निज़ाम
  • जयश्री माहतो - जसोधा साहू (कन्हैया लाल की पत्नी)
  • मोहित महावर - तरुण साहू (छोटा बेटा)
  • आदित्य राघव - यश साहू (बड़ा बेटा)
  • मुश्ताक़ खान - वीरेंद्र कुमार मीना
  • अहसान खान - वीर प्रताप सिंह

फिल्म की कहानी

इंटेलिजेंस अधिकारी इश्वार सिंह, कन्हैया लाल की हत्या की जांच में गहराई से उतरते हैं और इस वारदात को इस्लामी आतंकवाद व उग्रवादी नेटवर्क से जुड़ा पाते हैं। फिल्म दिखाती है कि यह हत्या कोई साधारण घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+