SSC CGL टॉपर मोहित चौधरी कौन हैं? CM अशोक गहलोत ने बताया राजस्‍थान का अभिमान

मोहित चौधरी राजस्‍थान के जोधपुर के रहने वाले हैं। एसएससी सीजीएल परीक्षा के 36 लाख अभ्‍यर्थियों में मोहित ने टॉप किया।

SSC CGL topper Mohit Chowdhary

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) परीक्षा में राजस्‍थान के मोहित चौधरी ने टॉप किया है। राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत भी ऑल इंडिया टॉपर मोहित के मुरीद हो गए हैं। गहलोत ने उनको राजस्‍थान का अभिमान बताया है।

Recommended Video

    Kiren Rijiju हुए Law Ministry से आउट, Arjun Ram Meghwal इन, तो जनता क्या बोली ? | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि मोहित चौधरी जोधपुर के रहने वाले हैं। भारतीय सेना में सूबेदार प्रभुलाल जाट के बेटे हैं। बेटे के एसएसजी सीजीएल ऑल इंडिया टॉपर बनने घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

    मोहित चौधरी का बचपन जोधपुर में बीता। दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई नसीराबाद आर्मी स्‍कूल से हुई। फिर मोहित ने मेकेनिकल में बीटेक किया और एसएसजी सीजीएल की परीक्षा दी। पहले प्रयास में असफल रहे और दूसरे प्रयास में टॉपर बन गए।

    मीडिया से बातचीत में मोहित चौधरी ने कहा कि उसने अपने लक्ष्‍य पर फोकस रखा। एसएसजी सीजीएल की तैयारी के दौरान एक साल तक अपना गांव तक छोड़ दिया। परिवार व रिश्‍तेदारी में कोई शादी समारोह तक अटेंड नहीं किया। सीजीएल टॉपर बनने के बाद आरपीएसी व यूपीएससी की तैयारी करेंगे।

    इधर, राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर मोहित चौधरी को बधाई दी और लिखा कि राजस्थान के होनहार मोहित चौधरी ने SSC CGL परीक्षा में पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश की मेधा का परचम पूरे देश में लहरा दिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए आपको बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+