कौन हैं वो IAS डाबी? जिन्हें ट्रेंनिग के दौरान हुआ प्यार, फिर IPS की बनी पत्नी!

IAS Ria Dabi: चर्चित आईएएस अफसर टीना डाबी की छोटी बहन ने कोर्ट मैरिज कर ली है। हालांकि, शादी अप्रैल महीने में ही हो गई थी। लेकिन, अब तस्वीरें सामने आई हैं। जल्द ही दोनों का रिसेप्शन होने वाला है।

IAS Ria Dabi: राजस्थान के जैसलमेर की कलेक्टर और आईएएस अफसर टीना डाबी की छोटी बहन इन दिनों सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। हो भी क्यों न, जब एक आईएएस की छोटी बहन रिया डाबी गुपचुप शादी के बंधन में बंध गई। इसकी पुष्टि आईएएस अफसर टीना डाबी ने खुद की। खबरें हैं कि रिया डाबी ने कोर्ट में आईपीएस मनीष कुमार से शादी की। दोनों पहले दोस्त थे, फिर प्यार के बंधन में बंधे और शादी कर ली।

हालांकि, शादी इसी साल अप्रैल महीने में कर ली थी। लेकिन, शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर साझा हुई हैं। कलेक्टर टीना डाबी ने कहा कि जल्द ही रिसेप्शन होगा। अटकलें लगाई जा रही हैं कि रिसेप्शन जयपुर में होने वाला है। आइए हम आपको रूबरू कराते हैं कौन है रिया डाबी?

IAS Ria Dabi Marriage

IAS अफसर हैं रिया, अलवर में तैनात

मध्यप्रदेश के निवासी बीएसएनएल के महाप्रबंधक जसवंत डाबी और पूर्व भारतीय इंजीनियरिंग सेवा अधिकारी हिमानी डाबी के घर में 12 जुलाई 1998 को रिया डाबी का जन्म हुआ। 24 साल की रिया डाबी और उनकी बडी बहन टीना डाबी दोनों ही आईएएस अफसर हैं। फिलहाल, रिया डाबी असिस्टेंट कलेक्टर के तौर पर अलवर जिले में पोस्टेड है।

दिल्ली से की पढ़ाई, फिर क्रैक किया UPSC

रिया ने अपनी पढ़ाई नई दिल्ली से पूरी की। ग्रेजुएशन के बाद रिया ने सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी। सिविल सर्विस एग्जामिनेशन रिजल्ट 2020 में 15वां स्थान हासिल किया। फिलहाल, रिया डाबी असिस्टेंट कलेक्टर के तौर पर अलवर जिले में पोस्टेड है।

कौन है रिया के पति और कहां तैनात?

आईएएस रिया डाबी के पति मनीष कुमार आईपीएस अफसर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया डाबी और मनीष कुमार की पहली मुलाकात मसूरी अकादमी में हुई थी। दोस्ती और प्यार के बाद शादी के बंधन में बंधे। आईपीएस मनीष कुमार मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। वर्तमान में महाराष्ट्र कैडर के ऑफिसर हैं। हालांकि, शादी के बाद मनीष का कैडर भी राजस्थान किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+