Jaipur Election Date: कब होंगे राजधानी जयपुर की दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव,जानिए कब होगा मतदान

Jaipur Election Date: राजस्थान की 25 सीटों सहित देश में लोकसभा चुनावों को लेकर आज तारीखों की घोषणा हो गई। जयपुर सहित 12 सीटों पर 19 अप्रेल को वोटिंग होगी तो वहीं 4 जून को नतीजे आएंगे।

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। राजस्थान में 2 चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रेल को होगी वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी।

when-will-voting-be-held-in-rajasthans-capital-jaipur-and-this-lok-sabha-seat-know-the-date

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राजस्थान सहित देशभर में आचार संहिता लग गई है। 4 जून को चुनाव के नतीजों की घोषणा होगी। साल 2019 में भी प्रदेश में दो चरणों में चुनाव हुए थे।

यह है प्रथम चरण का चुनावी कार्यक्रम

20 मार्च बुधवार से दाखिल होंगे नामांकन

27 मार्च तक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि

28 मार्च को होंगी नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी

30 मार्च को नाम वापसी की आखिरी तारीख

19 अप्रैल को मतदान और 4 जून को मतगणना

पहले चरण में जयपुर, जयपुर ग्रामीण लोकसभा सहित 12 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। हालांकि भाजपा और कांग्रेस ने अब तक जयपुर और जयपुर ग्रामीण दोनों ही सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया है।

जयपुर शहर लोकसभा सीट की बात की जाए तो यहां वर्तमान में भाजपा से रामचरण वोरा सांसद है। और जयपुर ग्रामीण से भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री बन चुके राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सांसद थे।

अब दोनों ही सीटों पर भाजपा आलाकमान युद्ध स्तर प्रत्याशियों के चयन को लेकर मशक्कत कर रहा है। तो वहीं कांग्रेस के लिए भी इन सीटों पर प्रत्याशी चयन को लेकर खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

जयपुर ग्रामीण सीट पर जहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा मेंं शामिल हुए लालचंद कटारिया के नाम की चर्चा चल रही है तो वहीं कांग्रेस से सचिन पायलट खेमे के अनिल चौपड़ा का नाम रेस में सबसे आगे माना जा रहा है।

माना जा रहा है कि जयपुर शहर की लोकसभा सीट पर भाजपा रामचरण बोहरा की उम्र उनके टिकट की राह में रोड़ा मानी जा रही है। चर्चा है कि इस सीट पर भाजपा किसी नए चेहरे को सियासी मैदान में उतार सकती है।

वहीं कांग्रेस भी इस सीट पर प्रत्याशी चयन को लेकर पशोपेश में फंसी हुई है। आखिर महेश जोशी को टिकट दिया जाए या नहीं। आपकों बता दे कि महेश जोशी के नाम की चर्चा लगातार भाजपा में शामिल होने की चल रही है।

18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए राजस्थान में कुल 5.32 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। इसमें से 15 लाख पहली बार मतदान करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया, इस बार महिला मतदाताओं के पंजीकरण का प्रतिशत पुरुषों की तुलना में अधिक रहा है, जो लोकतंत्र को आकार देने में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि 2019 से अब तक 22.54 लाख से अधिक महिला मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है। पुरुष मतदाताओं के पंजीकरण में 9.27 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में यह 9.7 प्रतिशत की वृद्धि है।

2019 के बाद से मतदान करने वाले दिव्यांग लोगों की संख्या में 31.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। घर-घर जाकर गहन सत्यापन किया गया है और मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।

साल 2023 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनावों के बाद से पंजीकरण की अंतिम तिमाही के दौरान मृत्यु, डुप्लीकेट नाम, स्थानांतरित या अनुपस्थित मतदाताओं के कारण 2,65,707 मतदाताओं का नाम हटा दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+