Assembly By Election date: क्या राजस्थान में आज लगेगी आचार संहिता, चुनाव आयोग ने कब रखी प्रेस कांफ्रेंस ?
Rajasthan By Election News: राजस्थान में विधानसभा उपचुनावों को लेकर कशमकश लगातार जारी है। कांग्रेस के कई नेता वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर सवाल उठा चुके है। लेकिन आज चुनाव आयोग की प्रेस कॉंफ्रेंस के समय निर्धारण के बाद फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
राजस्थान के सियासी गलियारों से लेकर अफसरों के दफ्तरों आज सुबह से एक ही चर्चा हो रही है कि प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों की तारीखों का आज ऐलान हो सकता है। चुनाव आयोग आज राजस्थान सहित दूसरे राज्यों के चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है।
राजनीति गलियारों में चर्चा है कि आज चुनाव आयोग प्रेस कॉंफ्रेंस कर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर तारीखों का ऐलान कर सकता है।

राजस्थान में इस सीटों पर उपचुनाव
1. दौसा
2.देवली-उनियारा (टोंक)
3.सलूम्बर (उदयपुर)
4.झुंझुनू
5. चौरासी
6.खींवसर
7. रामगढ़
यह वो 7 विधानसभा सीट है जहां पर उपचुनाव की तारीखों का लम्बे समय से इंतजार है।
जानकार सूत्रों की माने तो चुनाव आयोग दीपावली के महापर्व और छठ पूजा की आस्था को ध्यान में रखते हुए तारीखों का ऐलान कर सकता है। माना यह भी जा रही है कि त्योहारों के दौरान महाराष्ट्र में काम करने वाले झारखंड-बिहार-राजस्थान-यूपी के मतदाता अपने घर वापिस आ जाते हैं।
नवंबर के दूसरे सप्ताह में क्यों ?
सम्भावना जताई जा रही है कि चुनाव आयोग नवंबर के दूसरे सप्ताह तक राजस्थान में उपचुनाव करवा सकता है आज इन चुनावों की तारीखों का भी ऐलान कर सकता है। माना जा रहा है कि ऐसे करने से प्रवासी मतदाताओं को त्यौहारों के बाद वापस आने का समय मिल जाएगा।
राजनीतिक दलों की क्या है तैयारी ?
राजस्थान में जिन 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारी चल रही है। उन पर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व से लेकर केंद्रीय नेतृत्व हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दूसरे दिन से जुट गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित प्रदेश स्तरीय तमाम पदाधिकारियों की बैठक लेकर सम्भावित प्रत्याशियों को लेकर महामंथन भी किया था।
वहीं कांग्रेस ने भी प्रदेश कार्यालय जयपुर में विधानसभावार प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सांसद, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर सम्भावित प्रत्याशियों को लेकर राय शुमारी भी कर चुके है।
भाजपा और कांग्रेस के सूत्रों की माने तो भाजपा ने उपचुनाव वाली सीटों पर 3 से 5 सम्भावित प्रत्याशियों के नामों का पैनल भी तैयार कर लिया है। वहीं कांग्रेस ने भी एक से 3 सम्भावित प्रत्याशियों के नाम का पैनल तैयार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications