अजमेर मे युवक पालतू बिल्ली के बच्चों को लेकर पहुंच गया पुलिस अधीक्षक कार्यालय और फिर...देखिए क्या हुआ ?
Ajmer News: राजस्थान का अजमेर एक बार फिर सुर्खियों में है और इसकी वजह जानकार आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। माजरा इतना सा था कि एक बिल्ली को पड़ोसी ने मार दिया और फिर बिल्ली को पालने वाला युवक बिल्ली के बच्चों को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गया।
अजमेर में एक युवक का पशु प्रेम ऐसा झलका कि पड़ोसी के पालतू बिल्ली मारने से आहत हो कर एसपी कार्यालय में मुकदमा दर्ज करवाने पहुंच गया।

अजमेर शहर के भगवानगंज मे रहने वाले एक युवक की पालतू बिल्ली को पड़ोसी ने मार दिया, इसके बाद युवक अपने पड़ोसी की शिकायत दर्ज कराने के लिए बिल्ली के बच्चो के साथ अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गया और पड़ोसी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करी।
सोमवार को शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे पशु प्रेमी मनीष तरावत ने बताया कि 19 मई को सुबह 9 बजे उसकी पालतू बिल्ली स्वीटी घर के बाहर घूम रही थी। तभी वह घर के पीछे पड़ोसी के वहां चली गई।
पीड़ित ने बताया कि बाद में उसके पड़ोसी विकास और उसकी पत्नी दीपा ने उसकी बिल्ली को डंडे से हमला कर दिया। बाद में उसके मुंह में डंडा डालकर उसका जबड़ा तोड़ दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित ने बताया कि बाद में उसकी बिल्ली को जंगल में फेंक दिया।
इसके बाद उसने जब दोनों पड़ोसियों से कहा कि बिल्ली को क्यों मारा तो उसे भी धमकी दी गई। पीड़ित ने पड़ोसी युवक-युवती पर गाली-गलौज करने कभी आरोप लगाया है।
पीड़ित ने बताया कि वह सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचा और एसपी देवेंद्र बिश्नोई को मामले की शिकायत दी है। उसने पड़ोसी युवक-युवती पर पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पशु प्रेमी मनीष ने बताया कि 2 साल से वह बिल्ली को पाल रहा था।
पिछले महीने ही उसने पिछले महीने ही बच्चों को जन्म दिया था। अपनी मां की मौत के बाद यह सभी बच्चे रात भर रोते रहे, बिल्ली के बच्चों की पीड़ा उससे देखी नहीं गई और वह आज पड़ोसी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर बिल्ली के 4 बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा है ।












Click it and Unblock the Notifications