Rajasthan Weather News: राजस्थान में आज क्या है मौसम विभाग का अलर्ट, जानिए कहां होगी बारिश

Rajasthan Weather Alert News: राजस्थान में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश का कहर जारी है। हालांकि पिछले दो दिनों से करौली, भरतपुर, दौसा और बूंदी इलाकों में बारिश से राहत थी लेकिन अब एक बार फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा औद उदयपुर संभाग को लेकर मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने मेघगर्जन के साथ झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर सम्भावना जताई है कि कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है। कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग में अगले 5-6 दिनों तक बारिश की संभावना है।

what-is-the-weather-departments-alert-in-rajasthan-today-know-where-it-will-rain

Recommended Video

    राजस्थान में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है,मौसम विभाग का अलर्ट

    दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश की संभावना है। 25-26 अगस्त के दौरान भारी बारिश की प्रबल संभावना है। अगर उदयपुर सम्भाग में बारिश होती है तो जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध में भी पानी की आवक होगी। फिलहाल बांध में धीमी आवक हो रही है।

    मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने हनुमानगढ़ और झुंझुनू के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अपील करते हुए कहा है कि बारिश के दौरान पेड़ के नीचे शरण न लें।

    पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में आने वाले 2-3 दिन में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जोधपुर में 24 से 25 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीकानेर के संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

    राजस्थान में 25 अगस्त के बाद बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती थी। लेकिन, मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। उत्तरी बांग्लादेश और आसपास क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव क्षेत्र बना हुआ है। मॉनसून ट्रफ लाइन श्रीगंगानगर और रोहतक से होकर गुजर रही है।

    गुरुवार (22 अगस्त) को भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और राजसमंद में भारी बारिश के लिए अलर्ट किया गया है। अगले तीन दिनों तक बारिश राहत नहीं मिलेगी। पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+