हेलीकॉप्‍टर से दुल्‍हन को विदा कर ले गया दूल्‍हा, कमेंट्री हुई ऐसी कि हंसी से लोटपोट हो जाएंगे आप, देखिए VIDEO

जयपुर। भारत में शादियों का खास महत्‍व है। लोग इस दिन को यादगार बनाने के लिए करोड़ों तक खर्च कर देते हैं। राजस्‍थान के शेखावटी में भी ऐसा ही हुआ। यहां एक दूल्‍हे ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दुल्‍हन को विदा कर हेलीकॉप्‍टर से ले गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया गया है जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो सबसे खास है वो है इस पूरे मामले में की गई कमेंट्री। इस कमेंट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है और इंटरनेट यूजर्स इसे खूब शेयर कर रहे हैं।

हेलीकॉप्‍टर से दूल्‍हन को विदा कर ले गया दूल्‍हा, कमेंट्री हुई ऐसी कि हंसी से लोटपोट हो जाएंगे आप, देखिए VIDEO

आपको बता दें कि शादी राजस्‍थान के शेखावटी इलाके में हुई है। इस वीडियो को अनुराग वर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में अनुराग फनी अंदाज में कह रहे हैं कि 'यहां तो गाय भी इतनी जल्दी-जल्दी दूध निकलवाने जा रही है ताकि वो वापस आकर हैलीकॉप्टर को उड़ता देखे। इसमें वो कहते हैं कि शायद दुनिया में ऐसा पहली बार हुआ है कि युवती इतना रोने के बाद हैलीकॉप्टर में चढ़ रही है। अनुराग ने अपने वीडियो में हेलीकॉप्‍टर वेडिंग की बात की है। और फिर बताया है कि क्‍या होती है ये वेडिंग। अनुराग अपने कमेंट्री में कह रहे हैं "ये विडियो है शेखावाटी में होने वाली हेलीकॉप्‍टर वेडिंग की। ये है रतनगढ़ के पास एक छोटा सा इलाका है। यहां पर एक चलन की शुरुआत हुई है। जिसमें दूल्‍हा दुल्‍हन एक हेलीकॉप्‍टर से जा रहे हैं। यह देश में हो रहे विकास को दर्शाता है। वैसे वायरल हो रहा ये वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है।

आप भी बुक करा सकते हैं हेलीकॉप्‍टर

अगर आप अपनी शादी के लिए हेलीकॉप्टर बुक करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन माध्यम से भी इसकी बुकिंग कर सकते हैं। कई ट्रेवल एजेंसी इसकी सर्विस दे रही है और आप उनकी वेबसाइट पर जाकर हेलीकॉप्टर बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आपके शहर में भी कई ऐसे एजेंट होंगे, जिनके जरिए आप हेलीकॉप्टर बुक कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+