केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ईआरसीपी पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर क्या बोल गए ?
rajasthan news: राजस्थान के अजमेर में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने घोषणा पत्र के वादे किए पूरे, ईआरसीपी पर गहलोत सरकार ने की राजनीति
अजमेर पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक बार फिर पूर्ववर्ती गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया और अशोक गहलोत पर योजना के नाम राजनीति करने के आरोप लगाए।

राजस्थान के 13 जिलों की लाइफलाइन बनने जा रही ईआरसीपी की घोषणा के बाद आज पहली बार केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज अजमेर पहुंचे।
अजमेर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एक निजी कार्यक्रम में शिरकत के लिए अजमेर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत ने शहर के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता की चर्चा की।
मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा की सरकार राजस्थान में बड़े बहुमत के साथ बनी। जनता के साथ जिस तरह का कुठाराघात पिछली सरकार ने किया था।
हर मोर्चे पर विफल रहने वाली सरकार को जनता के सामने मैने कहा था कि इस सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी, ओर ऐसा ही हुआ इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं ।
घोषणा पत्र में ने जो वादा किया था हमने उस पर काम करना प्रारभ किया है, संकल्प पत्र में जो कहा था, उसे हमने पूरा करना शुरू कर दिया है।
भर्ती परीक्षा, पेपर लीक को लेकर एसआईटी घटित की और हर एक अपराधी को सजा भुगतनी पड़े, ओर कोई बचे नही, ऐसा काम सरकार ने किया।
युवाओं को न्याय दिलावंगे, गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इसी के साथ हम गरीब मातृ शक्ति को उज्जवला गैस सिलेंडर देंगे, इसके लिए घोषणा सीएम ने की है ।
13 जिले के पानी के संकट के लिए ईआरसीपी की डीपीआईआर बनाकर केंद्र को भेजी वसुंधरा के समय लेकिन गहलोत ने 5 सालो में इस पर राजनीति की, जनता के प्यासे कंठो पर राजनीति की, किसानो के अरमानों पर राजनीति की, बार बार बैठकों के बाद भी सरकार सम्मिलित नही हुई, ओर अपनी आक्षांशो की पूर्ति के लिए मुझे नकारा, निकम्मा कहा।
शेखावत ने कहा कि हमने कहा था राजस्थान और मध्य प्रदेश दोनो राज्यो में सरकार बनने के साथ ही इस योजना को आगे बढ़ाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैं ऐसा ही किया और दोनों राज्य को ईआरसीपी की सौगात देकर घोषणा पत्र का वादा पूरा किया।
पिछली सरकार ने अपनी विफलता को छुपाने के लिए राजनीति का पाप किया था, प्यासे लोगो पर राजनीति की थी जिसकी सजा जनता ने उनका चुनाव में दी। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इस योजना से दोनों राज्यों के 26 जिलों को फायदा होगा।
सर्किट हाउस में हुई प्रेस वार्ता में सांसद भागीरथ चौधरी, महापौर ब्रजलता हाडा, डिप्टी मेयर नीरज जैन, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, पूर्व डिप्टी मेयर संपत सांखला, मीडिया प्रभारी अनीश मोयल सहित कई भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications