Rajasthan Weather News: मौसम का यू-टर्न, जानिए आज प्रदेश में कहां हुई बारिश, किसानों का नफा या नुकसान ?
Rajasthan Weather News: राजस्थान में एक बार फिर से टोंक, दौसा, बूंदी सहित कई जिलों में मानसून का यू-टर्न हुआ है। मौसम विभाग के जयपुर, अजमेर, कोटा सम्भाग जारी बारिश के अर्लट पर दोपहर बाद झमाझम बारिश दर्ज की गई है।
पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में बड़ी उमस और भीषम गर्मी से बेहाल हुआ आमजन को आज खासी राहत मिली है। आज दोपहर बाद से ही राजस्थान के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में काली घटाएं छा गई। जिसके बाद तेज हवाओं के साथ कई जगह रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया।
आज ही मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने अजमेर, जयपुर, दौसा, अलवर, सवाईमाधोपुर, बूंदूी, टोंक, भीलवाड़ा, पाली और बारां में यलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने सम्भावना जताई थी कि इन जिलों में आज रिमझिम बारिश हो सकती है।

वहीं मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने आंकड़े जारी कर बताया है कि आज बयाना के भरतपुर में सर्वाधिक बारिश 17 एमएम दर्ज की गई है। वहीं पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में रिमझिम बारिश दर्ज की गई है।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने सर्वाधिक तापमान वाले जिले के आंकड़े भी जारी किए है। आज सर्वाधिक तापमान श्रीगंगनागर में 39 डिग्री दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के विशेषज्ञों ने बताया है कि राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से उत्तर पश्चिम व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने 8 औऱ 9 अक्टूबर को भी रिमझिम बारिश होने की संभावना जताई है।
इधर मौसम के यू-टर्न से किसानों के चिंताएं बढ़ने लगी है। आज टोंक जिले में टोंक शहर, निवाई, झिलाई, दतवास सहित कई इलाकों में बारिश से किसान परेशान हो गए है। किसानों ने बताया है कि खेतों की हकाई जुताई की सीजन चल रहा है। ऐसे में बारिश होने से अब खेतों में फिर नहीं भर जाएगी जिससे कई फसलों की बुवाई में देरी होगी।












Click it and Unblock the Notifications