Weather: आग उगल रहे राजस्थान में भारी बारिश, 11 जिलों में Yellow Alert जारी

जयपुर, 14 जून। आग उगल रहे राजस्थान पर अब इंद्र देवता की मेहरबानी हो गई है, जिसके कारण सोमवार से मौसम ने यहां पर अंगड़ाई ली है। राजस्थान में कल से प्री-मानसून एक्टिविटी देखी जा रही है, जिसके कारण यहां के कई जिलों में बादल बरसे हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में अगले 2 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और इसके साथ ही 11 जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने का Yellow अलर्ट भी जारी किया गया है।

इन जगहों पर इंद्र देवता होंगे मेहरबान

इन जगहों पर इंद्र देवता होंगे मेहरबान

  • नागौर ,
  • जैसलमेर,
  • बाडमेर,
  • जोधपुर,
  • टोंक,
  • हनुमानगढ़ सिरोही,
  • जालौर,
  • उदयपुर,
  • डूंगरपुर,
  • बांसवाड़ा,
  • प्रतापगढ़,
  • सीकर,
  • पाली,
  • बूंदी,
  • कोटा,
  • बारां,
  • झुंझुनू,
  • चूरू,
  • बीकानेर,
  • झालावाड़ और
  • अजमेर
बहुत सारे स्थानों पर जलजमाव भी देखा गया

बहुत सारे स्थानों पर जलजमाव भी देखा गया

हालांकि कल से हुई बारिश ने भले ही लोगों को गर्मी से राहत दी है लेकिन भारी बारिश के कारण बहुत सारे स्थानों पर जलजमाव भी देखा गया , जिससे आने-जाने में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 कई जगहों पर बिजली गुल हो गई

कई जगहों पर बिजली गुल हो गई

सबसे ज्यादा बुरी स्थिति तो बाड़मेर की रही, जहां लगातार कई घंटों से हुई बारिश के कारण लोगों के घरों के अंदर पानी घुस गया। कई गावों का संपर्क मेन रोड से टूट गया और तो और कई गाड़ियां भी पानी में बह गईं। बारिश के कारण कई जगहों पर बिजली गुल हो गई और लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रशासन हाई अलर्ट पर

प्रशासन हाई अलर्ट पर

गौरतलब है कि गर्मी की वजह से राजस्थान के कई जिलों में पारा पचास पार चल रहा था लेकिन फिलहाल हुई इस बारिश से लोगों को राहत मिली हुई है और बारिश का ये सिलसिला अब राजस्थान में जारी रहने वाला है। फिलहाल इस बारिश से किसान काफी खुश हैं लेकिन भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन हाई अलर्ट पर है और जो दिक्कतें बारिश के कारण कल जिलों में देखी गई हैं, वो दोबारा ना हो इसके लिए उन्हें वार्न भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+