राजस्थान में मौसम विभाग का ताजा अपडेट, टोंक में ऑरेंज अलर्ट, भीलवाड़ा और सवाईमाधोपुर के लिए क्या ?

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की मेहरबानी लगातार जारी है। रेगिस्तान से लेकर पूर्वी राजस्थान तक मानसून जमकर मेहरबान है।

प्रदेश में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बाद जलभराव से आमजन खासा परेशान है। एक ओर जलभराव होने से ग्रामीण इलाकों के रास्ते अवरूद्ध हो गए है तो वहीं दूसरी ओर लगातार बारिश के बाद भी उमस भरी गर्मी से आमजन को राहत नहीं मिल पा रही है।

आज एक बार फिर से मौसम विभाग ने टोंक, सवाईमाधोपुर और भीलवाड़ा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर अगले कुछ घंटों में तेज बारिश होने की सम्भावना जताई है।

weather-departments-alert-orange-alert-in-tonk-what-about-bhilwara-sawai-madhopur

मौसम विभाग जयपुर केंद्र ने अलर्ट जारी कर बताया है कि टोंक जिले में एक बार फिर ऑरेंज अलर्ट है। जिसके चलते आज भी तेज मूसलाधार बारिश होने की सम्भावना है। मौसम विभाग की जारी अलर्ट में बताया है कि टोंक जिले में आज मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की सम्भावना है।

मौसम विभाग ने मेघगर्जन और वज्रपात की वजह से कमजोर संरचानाएं, कच्चे घरों की दीवारें, हल्की ढीली बंधी वस्तुएं, बिजली की लाइनों और पेड़ों को नुकसान हो सकता है वहीं टोंक में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवां चलने की सम्भावना जताई है।

Recommended Video

    राजस्थान में मौसम विभाग का ताजा अपडेट, टोंक में ऑरेंज अलर्ट

    साथ ही मौसम विभाग ने अपील जारी करते हुए भी कहा है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान की शरण लेवें, पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेवें, इलेक्ट्रोनिक उपकरणों के प्लग निकाल कर रखे और मौसम सामान्य होने का इंतजार करे।

    वहीं टाइगर सिटी सवाईमाधोपुर और वस्त्र नगरी भीलवाड़ा के लिए भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है और सम्भावना जताई है कि अगले कुछ घंटों में झमाझम बारिश होने की सम्भावना है। इन जिलों में 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

    मौसम विभाग के अलर्ट जारी होने के बाद स्थानीय जिला प्रशासन की ओर भी अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए है ताकि कोई जनहानि ना हो।

    टोंक जिला कलेक्टर डॉक्टर सौम्या झा ने बताया कि पिछली बार रेड अलर्ट से पहले हुई मूसलाधार बारिश के दौरान भी हमारे माकूल इंतजाम थे। इसी वजह से कोई जनहानि नहीं हुई है। आज भी ग्राम पंचायत स्तर पर सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। पानी के जलभराव और तेज बहाव वाले इलाकों पर निगरानी रखी जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+