Rajasthan News: राजस्थान में मौसम विभाग का अपडेट, अभी इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Rajasthan Weather News: प्रदेश में मानसून की मेहरबानी लगातार जारी है। आज फिर राजस्थान में मानसून बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में झमाझम बारिश होने वाली है।

मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने आज जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, नागौर, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ आजि जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने वज्रपात के साथ मेघगर्जन की सम्भावना जताई है।

राजस्थान के रेगिस्तान से लेकर पूर्वी राजस्थान तक मानसून की मेहरबानी लगातार जारी है। झमाझम बारिश के चलते गांव से लेकर शहर तक सड़कें और खेत तरातर हो गए है।

weather-department-update-in-rajasthan-there-will-be-heavy-rain-in-these-districts-now

मानसून की एंट्री के बाद से ही आसमान में छाए काले बादल लोगों को शिकायत का मौका नहीं दे रहे हैं। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रूक-रूककर बारिश का दौर लगातार जारी है। जिसके चलते

प्रदेश का मौसम लगातार सुहावना बना हुआ है। लेकिन बारिश के बावजूद एक समस्या से आमजन जूझ रहे है कि इस बार उमस भरी गर्मी का कहर ज्यादा नजर आ रहा है।

मौसम केंद्र जयपुर ने आज जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, नागौर, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ आजि जिलों में सतही हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इन जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन की उम्मीद जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कुछ जगहों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। करौली, धौलपुर और जयपुर आदि जिलों में झमाझम बारिश के चलते मौसम सुहावना बना है। सर्वाधिक तापमान जैसलमेर और न्यूनतम तापमान बीकानेर में दर्ज किया गया।

बारिश और आंधी-तूफान का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी करने के साथ ही मौसम विभाग ने आमजन के लिए गाइड लाइन भी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार मेघगर्जन के दौरान सुरक्षित स्थान की शरण ले तो वहीं पेड़ों से दूर रहे की भी चेतावनी दी है। घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग को निकालकर रखने और बिजली के पोल, कच्चे घरों से दूर रहने के भी निर्देश दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+