Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम विभाग का अलर्ट, अजमेर, जयपुर, भरतपुर सम्भाग में भारी बारिश की चेतावनी
Rajasthan Weather News: राजस्थान में इस बार मानसून की बारिश कहर बनकर बरस रही है। रेगिस्तान से लेकर पूर्वी राजस्थान तक पानी ही पानी नजर आ रहा है।
प्रदेश के सभी जिलों में अधिकांश इलाकों में झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है। अब एक बार फिर से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कई जिलों में भारी बारिश की सम्भावना जताई है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अलर्ट जारी कर राजधानी जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्के से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आज से व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 9-10 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
जानिए किन जिलों बारिश की गई चेतावनी जारी
इसी बीच मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने टोंक, जयपुर, नागौर, सीकर, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
एक परिसंचरण तंत्र आज दक्षिण हरियाणा व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। वहीं, मानसून ट्रफ लाइन आज सामान्य स्थिति पर है। पूर्वी राजस्थान में आगामी 5 से 7 दिन अनेक भागों में मेघ गर्जन व बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर तथा पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई है।
दौसा, अलवर, झुंझुनू, सवाई माधोपुर में भारी वर्षा तथा धौलपुर, करौली एवं भरतपुर जिले में अति भारी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश धौलपुर में 20 mm व पश्चिमी राजस्थान के भद्रा, हनुमानगढ़ में 40 mm बारिश दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications