आर्मी कैंटीन में चोरी करते पकड़ा गया सिपाही, फौजियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग कर गिना सामान, देखें
जयपुर। राजस्थान में जैसलमेर पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को आर्मी कैंटीन में चोरी करते पकड़ लिया गया। कांस्टेबल ने शैंपू हेयर ऑयल और फेस वॉश के पैकेट छुपाकर रखे थे। फौजियों को उस पर शक हुआ तो उसकी चेकिंग करने लगे। जैसे ही कांस्टेबल की शर्ट ऊपर खिसकाई, वैसे ही पैकेट दिखने लगे। फिर, फौजियों ने उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की। वीडियो में आप स्पष्ट देख सकते हैं। आरोपी हेड कांस्टेबल की पहचान अभी उजागर नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि फौजियों ने उच्चाधिकारियों को सूचित करने के बाद उसे वॉर्निंग देकर छोड़ दिया।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल साइट्स पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ ने कहा जब पुलिस के जवान ही चोरी कर रहे हैं, तो सुरक्षा किसके भरोसे रहेगी। सैनिक बॉर्डर पर रहते हुए दुश्मन से हमारी हिफाजत करते हैं और पुलिसवाले हैं कि उनका सामान भी नहीं छोड़ रहे। ऊपर नजर आ रही कैंटीन जैसलमेर की है।
इस कैंटीन के स्टोर में आर्मी की जरूरत का सामान मिलता है। पुलिस के हेड कांस्टेबल ने यहीं से सामान चुराया। हालांकि, इस मामले में कोई अधिकारी बयान नहीं दिया। फिर भी वीडियो वायरल होने पर इसकी चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications