Video: इस्तीफा देने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए किरोड़ी लाल मीणा, सुनिए क्या-क्या बोले?
KirodiLal Meena Reason: राजस्थान मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा पहली बार मीडिया के सामने आए और कहा कि पिछले 10-12 सालों से सक्रिय रूप से काम करने के बावजूद मैं अपनी पार्टी को उन क्षेत्रों में नहीं जिता पाया, जहां मेरा कुछ प्रभाव है।
किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि हाईकमान ने मुझे कल दिल्ली आने को कहा है, मैं वहां जाकर उन्हें मनाने की कोशिश करूंगा, क्योंकि मैंने घोषणा की है कि अगर मैं अपनी पार्टी को नहीं जिता पाया तो मैं इस्तीफा दे दूंगा, और मैंने ऐसा कर दिया है।

यह मेरा नैतिक कर्तव्य है कि अगर मेरी पार्टी नहीं जीतती है तो मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए। मैं सीएम से भी मिला, लेकिन उन्होंने मेरा इस्तीफा नामंजूर कर दिया है... मुझे किसी पद के लिए कोई शिकायत या कोई उम्मीद नहीं है, न सीएम से और न ही संगठन से।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार में कृषि और ग्रामीण मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा 20 दिन पहले ही सीएम भजनलाल शर्मा को सौंप दिया गया था, मगर सावर्जनिक रूप से ऐलान आज 4 जुलाई 2024 को हुआ है।
इन दिनों राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। बीती रात राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में कृषि मंत्रालय से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए दूसरे मंत्री सुमीत गोदारा को जिम्मा सौंप दिया था।
इससे पहले किरोड़ीलाल मीणा कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए और उनसे इस संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने एक टीवी चैनल को कहा कि उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसी वजह से वे कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए।
यूं तो किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे की वजह लोकसभा चुनाव 2024 में पूर्वी राजस्थान में दौसा समेत कई सीटें हारना माना जा रहा है, मगर इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि पिछले कुछ समय से किरोड़ीलाल मीणा की भाजपा के साथ नाराजगी चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications