लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में वोटिंग खत्म, एक क्लिक में जानिए 25 सीटों पर कहां-कितने वोट पड़े?
Rajasthan Total Voting in Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। दूसरा चरण में 13 सीटों पर 26 अप्रैल को बंपर वोटिंग हुई है। इससे पहले 19 अप्रैल को 12 सीटों पर वोट डाले गए। सभी 25 सीटों के मतों की गिनती 4 जून को की जाएगी।
दूसरे चरण में राजस्थान की 13 सीटों पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक 59.19% मतदान हुए। जिसमें सबसे आगे 69.79 प्रतिशत मतों के साथ बाड़मेर रहा। वहीं, सबसे कम मतदान पाली 51.75 प्रतिशत हुए।
अबकी बार राजस्थान में खुलेगा कांग्रेस का खाता?
राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। पिछले दो चुनाव साल 2014 व 2019 में सभी 25 सीटें भाजपा ने जीती। कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई जबकि साल 2009 के चुनाव में कांग्रेस के हाथ में 20 सीटें आई थी। अब साल 2024 के चुनाव में कांग्रेस का खाता खुलता दिख रहा है। भाजपा की जीत की हैट्रिक शायद ही बने। झुंझुनूं व चूरू में कांग्रेस को बढ़त बता रहे हैं।

साल 2024 में इनकी प्रतिष्ठा दांव पर
लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा सीधे तौर पर दांव पर लगी हुई हैं। इनमें कोटा से भाजपा के ओम बिरला (लोकसभा अध्यक्ष), जोधपुर से भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत व बाड़मेर से कैलाश चौधरी (केंद्रीय मंत्री) और दो पूर्व सीएम अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे की प्रतिष्ठा दांव पर है, क्योंकि इन दोनों के बेटे वैभव गहलोत जालोर-सिरोही से दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां से चुनाव लड़ रहे हैं।
राजस्थान में पहले चरण की सीटें, 19 अप्रैल को हुआ मतदान
1 झुंझुनूं-53.63%
2 जयपुर ग्रामीण-57.65%
3 श्रीगंगानगर-67.21%
4 अलवर-60.61%
5 सीकर-58.43%
6 भरतपुर-53.43%
7 करौली धौलपुर-50.02%
8 दौसा-56.39%
9 बीकानेर-54.57%
10 नागौर- 57.60%
11 जयपुर-63.99%
12 चूरू-64.22%
राजस्थान में दूसरे चरण की सीटें, 26 अप्रैल को हुआ मतदान (पांच बजे तक)
13 अजमेर-52.38%
14 बांसवाड़ा-68.71%
15 बाड़मेर-69.79%
16 भीलवाड़ा-54.67%
17 चित्तौड़गढ़-61.81%
18 जालोर-सिरोही-57.75%
19 झालावाड़-बारां-65.23%
20 जोधपुर-58.35%
21 कोटा-65.38%
22 पाली-51.17%
23 राजसमंद-52.17%
24 टोंक-सवाई माधोपुर-51.92%
25 उदयपुर-59.54%
लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की हॉट सीटें
आम चुनाव 2024 में राजस्थान की आधा दर्जन से ज्यादा सीटें हाई प्रोफाइल हैं। सबसे टॉप में बाड़मेर-जैसलमेर सीट हैं, जहां पर निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी ने केंद्रीय मंत्री व मौजूदा सांसद भाजपा के कैलाश चौधरी व कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी है।
हॉट सीट कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तीसरी बार चुनाव लड़े हैं। इनका मुकाबला कांग्रेस के प्रहलाद गुंजल से हुआ है। ये भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की थी।
तीसरी हॉट सीट जालोर-सिरोही हैं, जहां पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव लड़ रहे हैं। हॉट सीट की लिस्ट में जोधपुर भी है। यहां से केंद्रीय मंत्री व मौजूदा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत तीसरी बार मैदान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications