Rajasthan: इस जगह पर एक मतदाता से 2-2 वोट डलवा रहा चुनाव आयोग, वजह चौंकाने वाली
Banswara-Dungarpur Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की 13 सीटों पर मतदान चल रहा है। सब जगह एक मतदाता को एक वोट देने का अवसर मिल रहा है, मगर एक सीट ऐसी भी है, जहां एक मतदाता दो-दो वोट दे रहा है।
हम बात कर रहे हैं बांसवाड़ा-डूगरपुर संसदीय सीट की। हालांकि यहां दो-दो सांसद चुनने के लिए नहीं डाले रहे बल्कि एक वोट से सांसद व दूसरे से विधायक चुना रहा है।

दरअसल, बांसवाड़ा-डूंगरपुर संसदीय क्षेत्र की बागीदौरा विधानसभा सीट के लिए आज 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के साथ-साथ उप चुनाव भी हो रहे हैं। दोनों के लिए मतदान सुबह सात बजे से चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि बागीदौरा से महेंद्रजीत मालवीया कांग्रेस के टिकट पर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में जीते थे, मगर 19 फरवरी को मालवीया ने कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली और बागीदौरा की विधायकी से इस्तीफा दे दिया।
महेंद्रजीत सिंह मालवीया के इस्तीफे के कारण बागीदौरा विधानसभा सीट खाली हो गई थी। उधर, मालवीया भाजपा में शामिल होकर बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट से लोकसभा उम्मीदवार बन गए।
बागीदौरा सीट उप चुनाव 2024 में भाजपा ने सुभाष तंबोलिया और कांग्रेस से कर्पूर सिंह मैदान में हैं। वहीं, भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) ने जयकिशन पटेल को टिकट दे रखा है।
बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के महेंद्रजीत सिंह मालवीया और भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) के राजकुमार रोत के बीच मुकाबला है। दोपहर एक बजे तक राजस्थान की 13 सीटों पर 40.39 प्रतिशत मत पड़ चुके हैं।
बांसवाड़ा-डूंगरपुर में कितना मतदान?
लोकसभा चुनाव 2024 में बांसवाडा-डूंगरपुर संसदीय क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं, इन पर कुल 46.53 प्रतिशत वोटिंग हुई है। बागीदौरा में 51.50 प्रतिशत, बांसवाड़ा में 46.55 प्रतिशत, चौरासी में 45.14 प्रतिशत, डूंगरपुर में 41.96 प्रतिशत, गरही में 47.29 प्रतिशत, घाटोल में 50.10 प्रतिशत, कुशलगढ़ में 46.52 प्रतिशत और सागवाड़ा में 42.83 प्रतिशत मतदान हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications