Vivek Dhakar: राजस्थान कांग्रेस पूर्व MLA विवेक धाकड़ ने काटी हाथों की नस, घर में इस हाल में मिले
Vivek Dhakar Ex MLA Rajasthan: राजस्थान के भीलवाड़ा में कांग्रेस के युवा नेता व पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में इसे सुसाइड का मामला माना जा रहा है। हालांकि सुसाइड की वजह का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार विधायक विवेक धाकड़ भीलवाड़ा के सुभाष नगर क्षेत्र में रहते थे। गुरुवार को वे अपने आवास पर अचेत अवस्था में पड़े थे। परिजनों ने उनको तुरंत जिला चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने प्राथमिक जांच के बाद विवेक धाकड़ को मृत घोषित कर दिया।

मीडिया की खबरों में डॉक्टरों के हवाले से लिखा है कि उनके हाथ की नस कटी हुई थी। ऐसे में आशंका है कि उन्होंने खुदकुशी की है। सूचना मिलने के बाद सुभाष नगर थाना पुलिस भी जिला चिकित्सालय पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रूम में रखवाया।
बता दें कि विवेक धाकड़ ने भीलवाड़ा की मांडलगढ़ विधानसभा सीट से 4 बार चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें जीत उपचुनाव में हासिल हुई। साल 2018 का उपचुनाव कीर्ति बाईसा के निधन के कारण हुआ था तब विवेक धाकड़ मांडलगढ़ सीट पर 9 माह तक विधायक रहे। हालांकि साल 2013, 2018 व 2023 के चुनाव में धाकड़ की हार हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications